Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Life Hacks: सर्दी में रजाई-कंबल धोने में आती है आलस, तो आजमाएं ये आसान तरीके

Life Hacks: सर्दी में रजाई-कंबल धोने में आती है आलस, तो आजमाएं ये आसान तरीके

नई दिल्ली। लोग सर्दी में ठंड से बचने के लिए, रजाई या कंबल ओढ़ते हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद ऐसा देखा जाता है कि रजाई मैली हो जाती है और उसमें से बदबू भी आने लग जाती है। अब ऐसे में भारी-भरकम रजाई को धोना एक काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। साथ ही […]

Life Hacks: If you feel lazy in washing quilts and blankets in winter, then try these easy methods
inkhbar News
  • Last Updated: February 8, 2024 17:15:18 IST

नई दिल्ली। लोग सर्दी में ठंड से बचने के लिए, रजाई या कंबल ओढ़ते हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद ऐसा देखा जाता है कि रजाई मैली हो जाती है और उसमें से बदबू भी आने लग जाती है। अब ऐसे में भारी-भरकम रजाई को धोना एक काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। साथ ही ठंड में लगातार धूप न मिलने के कारण रजाई को सूखने में भी काफी समय लग जाता है। आइए जानते हैं कि ठंड में रजाई या कंबल को बिना धुले, साफ और स्मेल फ्री कैसे कर(Life Hacks) सकते हैं।

रजाई पर चढ़ा कर रखें कवर

रजाई को गंदा होने से बचाने के लिए इस पर कवर चढ़ा कर रखें। इससे रजाई गंंदी नहीं होगी। यही नहीं आप आसानी से रजाई के कवर को उतारकर इसे धो सकते हैं। इससे रजाई साफ-सुथरी तो बनी ही रहेगी(Life Hacks), साथ ही फ्रेश भी रहेगी।

गीले कपड़े से करें साफ

रोजाना रजाई का इस्तेमाल करने से उसपर दाग लगना एक आम बात है। ऐसे में रजाई को आप गीले कपड़े से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए सूती कपड़े को गीला करके, पानी निचोड़ लें और रजाई को रगड़कर साफ करें। इससे रजाई पर लगी गंदगी साफ हो जाएगी।

काम आएगा बेकिंग सोडा

अक्सर, सर्दियों के मौसम में रजाई में नमी पैदा हो जाती है। इस कारण रजाई गंदी और बदबूदार दिखने लगने लगती है। ऐसे में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना काफी अच्छा तरीका साबित हो सकता है। इसके लिए रजाई पर बेकिंग सोडा छिड़ककर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसके बाद रजाई पर वैक्यूम क्लिनर चलाकर उसे साफ कर दें। ऐसा करने से रजाई का मॉइश्चर चला जाएगा, साथ ही बदबू भी गायब हो जाएगी।

धूप दिखाएं

रजाई को स्मेल फ्री बनाने और फ्रेशनेस देने के लिए इसे रजाई में डालें। धूप में रखने से रजाई गर्म हो जाती है, साथ इससे सारी नमी निकल जाती है। धूप में कुछ घंटे डालने के बाद रजाई को किसी छड़ी से पीटकर इसकी धूल निकाल दें। ऐसा करने से भी रजाई से गंदगी निकल जाती है और स्मेल फ्री हो जाती है।

ये भी पढ़ें- धूम्रपान छोड़ने से कम हो सकता 17% कैंसर का खतरा, इन दिक्कतों से भी मिलेगा आराम