Inkhabar

दिल्ली में बंपर ख़रीदारी के राज़ क्या हैं!

  दिल्ली में बंपर ख़रीदारी के राज़ क्या हैं! संबंधित खबरें Uric Acid का जिंदगीभर के लिए शरीर से निचोड़ कर खात्मा कर देगी ये 1 देशी ड्रिंक, दवाओं से छूट जाएगा पीछा! रात होते ही पानी में भिगोकर रख दीजिए ये एक लकड़ी, सुबह खाली पेट पी जाइए गटगट, ऐसा कंट्रोल होगा हाई Blood […]

Bumper sale purchase in Delhi's market
inkhbar News
  • Last Updated: December 15, 2022 12:37:40 IST

 

दिल्ली में बंपर ख़रीदारी के राज़ क्या हैं!

नई दिल्ली: दिल्ली केवल देश की राजधानी ही नहीं है बल्कि देश के सभी लोगों के लिए ख़रीदारी का भी केंद्र माना जाता है। दिल्ली में न केवल आस-पास के इलाकों से ही लोग सामानों की ख़रीद करने आते हैं बल्कि देश के कोने-कोने से लोगों का हुजूम अपनी ज़रुरत के सामान ख़रीदने के लिए देश की राजधानी का रुख़ करता है।

दिल्ली में ख़रीदारी की दिलचस्पी की क्या है वजह?

दिल्ली देश की राजधानी है, ऐसे में दुनिया के किसी भी हिस्से से सामान आयात किया जाता है तो वो सबसे पहले दिल्ली शहर में ही आता है। दिल्ली में हर तरह के आयात किए हुए माल को यहां के बाज़ारों में बहुत कम दामों में बेचा जाता है। इसके अलावा दिल्ली में कई निर्माण इकाईयां यानि फ़ैक्ट्रियां हैं जहां सभी रोज़मर्रा के सामानों को बड़े पैमाने पर बनाया जाता है।
दिल्ली शहर में रहने वाले लोगों में ज़्यादातर लोगों की आमदनी कम ही है। ऐसे में सबसे पहले लोगों की दिलचस्पी सस्ती और टिकाऊ चीज़ों के लिए होती है। दिल्ली के बाज़ार ऐसी सुंदर और टिकाऊ चीज़ों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा यहां के बाज़ारों में चहल-पहल भी हमेशा बनी रहती है।

बाज़ारों में शॉपिंग के साथ मिलते हैं और भी कई लुभावने विकल्प!

दिल्ली के बाज़ारों में आपको न केवल ज़रुरत के सामान ही मिलते हैं बल्कि आपको मौका मिलता है स्ट्रीट फ़ूड का लुत्फ़ लेने का। आपको यहां के बाज़ारों में देश के अलग-अलग हिस्सों के मशहूर पकवान खाने को मिल जाएंगे।

दिल्ली के कौन से इलाके अपने बाज़ारों के लिए मशहूर हैं?

दिल्ली शहर में सामानों की ख़रीद-फ़रोख़्त के लिए कई इलाके मशहूर हैं। सरोजिनी नगर मार्केट अपने सस्ते कपड़ों और डिज़ाइनर ज़ेवरों के लिए। नेहरु प्लेस के बाज़ार की बात की जाए तो यहां कंप्यूटर और मोबाईल और इनसे जुड़े सभी उपकरण मिलते हैं। ख़ान मार्केट अपने ब्रांडेड कपड़ों और खानपान की दुकानों के लिए मशहूर हैं।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव