Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • पहली मुलाकात में ये चीज़े जरूर नोटिस करते हैं पुरुष…. लड़कियां ज़रूर जानें

पहली मुलाकात में ये चीज़े जरूर नोटिस करते हैं पुरुष…. लड़कियां ज़रूर जानें

Men Vs Women: क्या आपके दिल में भी ऐसा ख्याल आया है कि जब कोई लड़का किसी लड़की से पहली बार मिलता है, तो उसकी पहली नज़र किस चीज़ पर होती हैं? जब भी कोई पुरुष उन्हें देखता है तो ज्यादातर महिलाओं के मन में यही सवाल उठता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है […]

पहली मुलाकात में ये चीज़े जरूर नोटिस करते हैं पुरुष.... लड़कियां ज़रूर जानें
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2023 20:33:14 IST

Men Vs Women: क्या आपके दिल में भी ऐसा ख्याल आया है कि जब कोई लड़का किसी लड़की से पहली बार मिलता है, तो उसकी पहली नज़र किस चीज़ पर होती हैं? जब भी कोई पुरुष उन्हें देखता है तो ज्यादातर महिलाओं के मन में यही सवाल उठता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि एक महिला के बारे में ऐसी कौन सी बातें हैं जो किसी पुरुष को पहली बार मिलने पर आकर्षित करती हैं? आज हम आपको कुछ रिसर्च के आधार पर महिलाओं के बारे में ऐसी 5 बातें बताते हैं, जिनपर पुरुष सबसे पहले गौर करते हैं।

 

लंबे व खुले बाल

Inkhabar

स्टडी के मुताबिक, जब कोई पुरुष किसी महिला को पहली बार देखता है तो उसे 5 चीजें बहुत जल्दी नजर आ जाती हैं। शैम्पू बनाने वाली कंपनी पैंटीन के एक रिसर्च के अनुसार, पुरुष महिलाओं के बारे में सबसे पहले नोटिस करते हैं, वो हैं खिले , लहराते बाल। करीब 74% पुरुष महिलाओं को उनके बालों की वजह से करीब से देखते हैं। अगर सुंदर बालों वाली एक लड़की बार काउंटर पर बैठी है और लो-कट शर्ट में एक और लड़की बैठी है, तो लड़के पहले सुंदर बालों वाली लड़की पर निगाहें ठहराते हैं।

कपड़ों के स्टाइल पर नोटिस

Inkhabar

बालों के बाद लड़कियों के कपड़ों पर लड़के ज़्यादा ध्यान देते हैं। अगर लड़की अच्छे और साफ-सुथरे कपड़े पहनती है तो लड़के उसकी तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। 26 फीसदी पुरुष महिलाओं के कपड़ों को देखकर उन्हें अप्रोच करते हैं। अगर कोई महिला चमकीले रंगों के साफ-सुथरे कपड़े पहनती है तो पुरुष उसकी तरफ ज्यादा देखते हैं। इसी तरह अगर कोई महिला रेड, ब्लू व ब्लैक कलर जैसे कलर की ड्रेस पहनती है तो पुरुष उसकी तरफ ज्‍यादा देखेंगे.

 

स्माइल के साथ लिप शेड

Inkhabar

लड़के भी लड़कियों की हँसी की तरफ आकर्षित होते हैं। अगर सबसे अच्छी मुस्कान वाली लड़कियां लाल लिपस्टिक लगाती हैं, तो यह “सोने पर सुहागा” बन जाता है। मुलाकात के पहले 10 सेकंड में आधी बार पुरुषों की नजर महिलाओं के चेहरे पर रहती है। अगर लड़की गुलाबी लिपस्टिक लगाती है, तो यह समय औसतन 6.7 सेकंड तक बढ़ जाता है, और अगर वह लाल लिपस्टिक लगाती है तो यह बढ़कर 7.3 सेकंड हो जाता है।

 

नाखून व खुशबू

Inkhabar

पहली डेट पर लड़की के शरीर से निकलने वाली दुर्गंध भी काम को बिगाड़ देती है। अगर किसी लड़की के नाखून गंदे या अजीब तरह से ट्रिम और पेंट किए गए हैं, तो यह और भी खराब हो सकता है। अगर ऐसा कुछ होता है तो लड़के शायद ही दूसरी मुलाकात की तैयारी कर पाएंगे। सीधे शब्दों में कहें तो चौथी चीज जो लड़के लड़कियों में देखते हैं वह है उनकी पर्सनल हाइजीन।

Inkhabar

 

आखिर में आँखें

Inkhabar

महिलाओं के पास से गुजरते समय या पहली मुलाकात में, पुरुष जो पांचवीं चीज नोटिस करते हैं, वह है उनकी आंखें। 70 प्रतिशत लड़के लड़कियों से आँख मिलाकर बात करते हैं। इपहली मुलाकात में लड़कियों की आंखों का लड़कों पर गहरा असर पड़ता है। इसी के साथ लड़के लड़कियों को मुस्कुराते हुए देखते हैं. रिसर्च से हैरान होने की जरूरत नहीं है कि क्योंकि सबसे आखिर में पुरुष महिलाओं के ब्रेस्‍ट पर ध्यान देते हैं.

 

 

यह भी पढ़ें

 

मुल्तानी मिट्टी से धोएं बाल, एक ही बार में हो जाएंगे मुलायम व बेहद ख़ूबसूरत

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक