Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Normal Body Temperature: शरीर का नॉर्मल टेम्परेचर हर किसी का अलग होता है, जानें नया शोध क्या कहता है?

Normal Body Temperature: शरीर का नॉर्मल टेम्परेचर हर किसी का अलग होता है, जानें नया शोध क्या कहता है?

नई दिल्ली: बॉडी का नॉर्मल टेंपरेचर(Normal Body Temperature) 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट होता है। जानकारी के मुताबिक, स्टैनफोर्ड मेडिसिन की लेटेस्ट स्टडी में पता चला है कि हर किसी के शरीर का तापमान अलग होता है। रिसर्चर्स के अनुसार, शरीर के तापमान में पूरे दिन उतार-चढ़ाव होता है। ऐसे पता चला था शरीर का सामान्य तापमान […]

Normal Body Temperature
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2023 16:49:10 IST

नई दिल्ली: बॉडी का नॉर्मल टेंपरेचर(Normal Body Temperature) 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट होता है। जानकारी के मुताबिक, स्टैनफोर्ड मेडिसिन की लेटेस्ट स्टडी में पता चला है कि हर किसी के शरीर का तापमान अलग होता है। रिसर्चर्स के अनुसार, शरीर के तापमान में पूरे दिन उतार-चढ़ाव होता है।

ऐसे पता चला था शरीर का सामान्य तापमान

जानकारी दे दें कि मानव शरीर का सामान्‍य तापमान 98.6 का मानक 150 साल पहले जर्मन डॉ. कार्ल वंडरलिच ने बनाया था। उस दौरान करीब 10 लाख से ज्‍यादा लोगों का तापमान(Normal Body Temperature) मापने के बाद उन्होंने ये तय किया था और इन सभी लोगों का तापमान 97.2 से 99.5 के बीच पाया गया था। जिसका औसत 98.6 डिग्री फॉरनेहाइट आया था। वहीं हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन में 2008 से लेकर 2017 तक 1,26,000 से ज्‍यादा लोगों के तापमान को चेक करने के बाद पाया गया कि मानव शरीर का एवरेज तापमान करीब 97.9 डिग्री है।

ये कहता है नया शोध

प्रोफेसर जूली पार्सोनेट (स्टैनफोर्ड में मेडिसिन, महामारी विज्ञान और जनसंख्या स्वास्थ्य) के अनुसार, शरीर का सामान्य तापमान व्यक्ति और उसकी स्थिति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में मानव शरीर के सामान्‍य तापमान का एक बड़ा डेटा मौजूद है। सामान्‍य तापमान कभी-कभार ही बमुश्किल 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट होता है। 19वीं शताब्दी के बाद से हर दशक में सामान्य अमेरिकी व्‍यक्ति के शरीर का औसत तापमान 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट के मानक से करीब 0.05 डिग्री तक नीचे आया है। वहीं अब अधिकतर लोगों के शरीर का औसत तापमान करीब 97.9 डिग्री फॉरेनहाइट है।

बच्चों के शरीर का समान्य तापमान

एक अध्‍ययन(1868) में पाया कि पुरुषों और बुजुर्गों के शरीर का तापमान महिलाओं और युवाओं की तुलना में कम था। दिन में शरीर का तापमान ज्‍यादा मिला। इसके बाद ही मानव शरीर के औसत तापमान का मानक 98.6 डिग्री तय हुआ था। नवजात शिशुओं के शरीर का औसत तापमान करीब 99.5 डिग्री होता है। बच्चों के शरीर का औसत तापमान 97.52 डिग्री होता है। डॉक्टर ली गॉर्डन ने बताया कि मेडिकल ग्रेड बुखार 100.4 डिग्री से ज्‍यादा तापमान पर ही शुरू होता है।

यह भी पढ़े: Home Remedies: सर्दियों में घी के साथ मिलाकर खाएं काली मिर्च, पाएं बीमारियों से छुटकारा