Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • अब जिम जाने की जरूरत नहीं, घर पर करें सिर्फ एक एक्सरसाइज और पाएं फ्लैट टमी

अब जिम जाने की जरूरत नहीं, घर पर करें सिर्फ एक एक्सरसाइज और पाएं फ्लैट टमी

नई दिल्ली: देखा जाए तो अक्सर ज्यादातर महिलाएं अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहिए हैं। लेकिन इसको कम करना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है। दरअसल, पेट की चर्बी जल्दी कम नही होती है। यदि आप भी फ्लैट टमी पाने की कोशिश कर रहे हैं तो सीटेड नी टक्स आपके लिए बेहतरीन […]

HEALTHY LIFESTYLE:
inkhbar News
  • Last Updated: May 20, 2024 14:43:18 IST

नई दिल्ली: देखा जाए तो अक्सर ज्यादातर महिलाएं अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहिए हैं। लेकिन इसको कम करना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है। दरअसल, पेट की चर्बी जल्दी कम नही होती है। यदि आप भी फ्लैट टमी पाने की कोशिश कर रहे हैं तो सीटेड नी टक्स आपके लिए बेहतरीन ऑपशन है। इसको करने से पेट की चर्बी कम होती है। चलिए अब जानते हैं सीटेड नी टक्स क्या होते(HEALTHY LIFESTYLE) हैं और इससे कैसे कर सकते हैं।

सीटेड नी टक्स कैसे करें

सीटेड नी टक्स करने के लिए एक सपाट बेंच या फर्श पर बैठ जाएं। इस दौरान(HEALTHY LIFESTYLE) अपने हाथों को अपने पीछे रखें, आपकी उंगलियां पीछे की ओर इशारा करते हुए और अपने हाथों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अधिक दूरी पर रखें। उसके बाद अपने पैरों को फर्श से उठाएं, ताकि अपकी जांघें जमीन के समानांतर हों।

पेट कम करने और फ्लैट एब्‍स बनाने के लिए महिलाएं जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज

फ्लैट एब्‍स

उसके बाद, अपने घुटनों को छाती की ओर खींचें और साथ ही साथ अपने ऊपरी शरीर को भी हल्का सा आगे की ओर झुकाएं। अब अपने पैरों को धीरे-धीरे वापस आरंभिक स्थिति में लाएं। लेकिन उन्हें पूरी तरह से फर्श पर न रखें। इस एक्सरसाइज को करीब 10 से 15 बार दोहराएं और इसका तीन सेट करें। यदि आप चाहते हैं कि बेली फैट जल्दी कम हो, तो आप इसे हर रोज दो बार करें उसके बाद आपको खुद ही असर देखने को मिलेगा।

जानें इसके फायदे

कोर मसल्स को करे मजबूत:- यह एक्सरसाइज आपके कोर मसल्स को टोन करते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।
बेली फैट में कमी लाए      :-  यह एक्सरसाइज विशेष रूप से पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
बढ़ता है लचीलापन         :-  सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से शरीर की लचीलापन बढ़ाता है।
स्वास्थ्य में लाभ              :-  यह एक्सरसाइज आपके दिल की दर को बढ़ाता है, जिससे कि शरीर की कैलोरी बर्न                                         होती है और आपका समग्र स्वास्थ्य सुधरता है।

also read

10 जून को ओडिशा में बीजेपी का सीएम लेगा शपथ… कटक में दहाड़े पीएम मोदी