Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • इस बदलते मौसम में रखें अपनी सेहत का ध्यान, जानिए गुनगुना पानी पीने के फायदे

इस बदलते मौसम में रखें अपनी सेहत का ध्यान, जानिए गुनगुना पानी पीने के फायदे

नई दिल्ली: सुबह खाली पेट आप सबसे पहले जिस चीज को खाते या पीते हैं, वह आपके पूरे दिन की सेहत और एनर्जी को बनाने या बिगाड़ने में असर करता है। तो जानिए सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना आपके लिए क्या कर सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं, हर रोज […]

इस बदलते मौसम में रखें अपनी सेहत का ध्यान, एक गिलास गुनगुना पिएं और जानिए इसके फायदे
inkhbar News
  • Last Updated: June 25, 2022 20:56:11 IST

नई दिल्ली: सुबह खाली पेट आप सबसे पहले जिस चीज को खाते या पीते हैं, वह आपके पूरे दिन की सेहत और एनर्जी को बनाने या बिगाड़ने में असर करता है। तो जानिए सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना आपके लिए क्या कर सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं, हर रोज सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने के फायदे।

सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीने के फायदे

1) छाती में बलगम से राहत

आपकी छाती में बलगम (Cough) जमने से ये आपके श्वसन तंत्र पर असर डाल सकता है। यह म्यूकस के जमा होने के कारण होता है। जो आपके फेफड़ों के साँस लेने की नली को फुला देता है। सुबह उठकर कुछ भी खाने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। यह गले की खराश और साइनस की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

2) शरीर से टॉक्सिन्स बाहर

रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र से मल- पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गुनगुना पानी शरीर के तापमान को बढ़ाता है। जो बदले में मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

3) वज़न घटाने में मददगार

गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे मेटाबॉलिक रेट में सुधार होता है। यह आपकी आंत में भोजन के अणुओं को तोड़ने में मदद करता है और बेहतर पाचन के साथ-साथ पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। यह वजन को जल्दी कम करने में मदद करता है।

4) रक्त संचार बेहतर

दिन भर खाने के दौरान हमारे शरीर में फैट और टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह गर्म पानी पीने से किडनी के टॉक्सिन्स और आंतों में जमा फैट यूरिनरी एरिया से बाहर निकल जाता है। यह हमारे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है।

हमारे शरीर को प्रतिदिन कम से कम 2 से 3 लीटर पानी की जरुरत होती है। ध्यान रहे कि आपको गुनगुना पानी पीना है, ज़्यादा गर्म पानी पीना भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें :

बीजेपी MYY फॉर्मूला: पीएम मोदी राजस्थान बीजेपी की लगाएंगे नैया पार, चुनावों में फिर ‘MYY’ फॉर्मूला बनेगा संकटमोचन

भारत में ओमिक्रोन सबवैरिएंट BA.4 का पहला केस मिला, इन्साकाग ने की पुष्टि, जानें क्या है ये नया वैरिएंट?