Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • भीगे हुए अखरोट में कई अनगिनत राज, गर्भवती महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद

भीगे हुए अखरोट में कई अनगिनत राज, गर्भवती महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद

नई दिल्ली: रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अखरोट कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से परिपूर्ण होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन करना लाभदायक होता है। अखरोट का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता […]

Walnut
inkhbar News
  • Last Updated: September 10, 2022 13:49:29 IST

नई दिल्ली: रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अखरोट कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से परिपूर्ण होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन करना लाभदायक होता है।

अखरोट का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अखरोट मेवा के अलावा एनर्जी पावरहाउस भी कहा जाता है। अखरोट में विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस और फोलिक एसिड परिपूर्ण मात्रा में होता है जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। लेकिन अखरोट को भिगोकर सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। कच्चे अखरोट की तुलना में भीगे हुए अखरोट अधिक लाभ होता है। इसके अलावा रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से कई बीमारियों से राहत मिलती है। साथ ही इसका सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक होता है। तो आइए जानते है…

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभ

गर्भवती महिलाओं के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन करना बहुत ही लाभ माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमागी विकास में सहायता करता है। डॉक्टर की सलाह पर अखरोट का सेवन करने से मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए फायदे हो सकता है।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद

हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि अखरोट में प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड रहता है जो हार्ट के लिए लाभदायक है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर से बैड कलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद करता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है।

पाचन को दुरुस्त रखता है अखरोट

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि अखरोट में फाइबर परिपूर्ण मात्रा में होता है जो पाचन को दुरुस्त रखने में सहायता करता है। इसका रोज सेवन करने से कब्ज की समस्या के अलावा पेट भी सही रहेगा।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना