Pakistan Top 5 beautiful Places: पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में आपने काफी कुछ सुना होगा। पाकिस्तान ऐतिहासिक और प्राकृतिक खजानों के लिए जाना जाता है। लुभावने नज़ारों और असाधारण जगहों से भरी यह भूमि घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। पाकिस्तान में घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं, जहां लोग यादगार अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये खूबसूरत जगहें।
गिलगित बाल्टिस्तान में स्थित हुंजा घाटी पाकिस्तान के छिपे हुए हिंडनजैम में से एक है। यहां अलग-अलग घाटी हिमालय और कराकोरम पर्वत चोटियों के बीच बसी है। पाकिस्तान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है क्योंकि यहां हरे भरे खेत है। यहां आपकों देखने के लिए मारखोर, औंस, आइबेक्स और लाल लोमड़ी जैसे जानवर मिल सकते हैं।
अट्टाबाद झील जनवरी 2010 में अट्टाबाद गांव में भूस्खलन के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई थी। अट्टाबाद झील में चमकीला नीला पानी हैं जो हुंजा घाटी की पहाड़ियों से निकलता है। यह झील पाकिस्तान में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जो स्कीइंग, बोटिंग, मछलियाँ पकड़ना और अन्य रोमांचक अनुभव प्रदान करती है।
अपने दुखद इतिहास के बावजूद, स्वात घाटी की वर्तमान स्थिति बहुत आशाजनक है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित स्वात
घाटी में कुछ परीकथा जैसी बात है। पाकिस्तान में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक होने के कारण, स्वात घाटी में शानदार मौसम और दोस्ताना स्थानीय लोग हैं। स्वात घाटी में ट्रैकिंग, हाइकिंग, बैकपैकिंग का आनंद ले सकते हैं या बस प्राकृतिक वातावरण का मजा उठा सकते है।
नारन और काघन पाकिस्तान में घूमने के लिए दो अद्भुत जगहें हैं जो खैबर पख्तूनख्वा में स्थित है। नारन और काघन में खूबसूरत नदियाँ, खेतों के किनारे, बर्फ से ढकी चोटियाँ और खूबसूरत झीलें मिलेंगी। हर साल, दुनिया भर से हज़ारों पर्यटक इस घाटी में आते हैं। प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए ये घूमने के लिए अद्भुत जगहें हैं।
कॉनकॉर्डिया देश के उत्तर चीनी सीमा के आसपास स्तिथ है। कॉनकॉर्डिया पैदल यात्रियों और पर्वतारोहियों के लिए पाकिस्तान के स्वर्गिक पर्यटन स्थलों में से एक है। कॉनकॉर्डिया से पांच सबसे ऊंचे पहाड़ों में से चार का शानदार नज़ारा देख सकते हैं। कॉनकॉर्डिया को पाकिस्तान में दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एक अविस्मरणीय स्थान बनाता है।
भारत की अब बहू हूं, आपकी अमानत…, सीमा हैदर ने मोदी-योगी से लगाई गुहार, पाकिस्तान मत भेजिए सरकार