Symptom of Depression: डिप्रेशन एक मानसिक बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है। लेकिन पुरुषों और महिलाओं में इसके लक्षण थोड़े अलग होते हैं। पुरुष अक्सर डिप्रेशन को गुस्से और चिड़चिड़े व्यवहार के रूप में दिखाते हैं। कुछ पुरुष इस समय में लोगों से दूरी बनाने लगते हैं। कई बार उनके शरीर में भी कुछ बदलाव नजर आते हैं। जानकारी के मुताबिक, डिप्रेशन के कारण आत्महत्या के मामले पुरुषों में ज्यादा होते हैं। इसलिए अगर आपको खुद में या अपने किसी करीबी में ऐसे लक्षण दिखें तो इसे हल्के में न लें।

WTC में हार से बौखलाए जॉनसन! RCB के लिए खेलने पर ऑस्ट्रेलिया के इस गेदबाज को लिया आड़े हाथों, कहा – देश छोडकर…

पुरुषों में डिप्रेशन के लक्षण:

1. व्यवहार में बदलाव: पुरुषों को अचानक बहुत गुस्सा आने लगता है और वो आक्रामक होने लगते हैं। इस दौरान वो कई खतरनाक कदम उठाते हैं जैसे लापरवाही से गाड़ी चलाना, जुआ खेलना आदि। ऐसे में उन्हें शराब या नशे की आदत भी पड़ जाती है। ऐसे में वो दोस्तों, परिवार या पसंदीदा चीजों से दूरी बनाने लगते हैं। किसी भी काम में मन नहीं लगता और ध्यान जल्दी भटक जाता है।

2. भावनात्मक बदलाव: ऐसे में पुरुषों में जो भावनात्मक बदलाव दीखते हैं उनमे, खुद को अंदर से खाली महसूस करना, किसी भी चीज़ पर सही तरह से भावनाएं जाहिर न कर पाना, हर समय उदास और दुखी रहना। जैसे बदलाव शामिल हैं।

3. शारीरिक बदलाव: अगर बात करें शारीरिक बदलाव की तो उनमे, बिना कारण शरीर में दर्द या हमेशा थकान महसूस करना, नींद न आना या बहुत ज्यादा सोना, भूख या वजन में अचानक कमी या बढ़ोतरी

4. पलायन का व्यवहार: जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश करना, जैसे- काम या खेल में दिलचस्पी न लेना,अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, डिप्रेशन का सही समय पर इलाज बहुत जरूरी है।

जरूरी जानकारी

डिप्रेशन की स्थिति में कुछ लोग एस्केपिस्ट हो जाते हैं, यानी ऐसे लोग ऑफिस में या खेलते समय भावनात्मक स्थितियों से भागने की कोशिश करते हैं। अगर कोई ऐसा करता है, तो वह डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। ये लक्षण दिखने पर डॉक्टरी सलाह और उचित उपचार की जरूरत होती है। इन्हें नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

तुर्की के दुश्मन ने PM Modi को देश के सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित, देख छाती पीटने लगा पाकिस्तान का दोस्त