Mota Hone Ka Tarika: जिस तरह से मोटे लोगों के लिए वजन कम करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, उसी तरह दुबले पतले लोगों के लिए वेट गेन करना काफी टफ होता है। अगर आप भी सूख कर कांटा हो गए हैं तो सुबह का नाश्ता सुधार लीजिए, रिजल्ट तुरंत दिखने लगेगा। आइए जानते हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जिसे खाने के बाद पतले लोग मोटे हो सकते हैं।

केला और दूध

केला कैलोरी और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है, जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। एक गिलास दूध में दो केले मिलाकर शेक बनाएं। पोषण बढ़ाने के लिए इस शेक में शहद और बादाम मिलाएं। इसे रोज सुबह पीने से वजन तेजी से बढ़ेगा।

पीनट बटर और ब्रेड

पीनट बटर हेल्दी फैट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को मस्कुलर बनाता है। ब्राउन ब्रेड पर पीनट बटर खाएं। आप इसे ओट्स या स्मूदी में भी मिला सकते हैं। यह न सिर्फ वजन बढ़ाएगा बल्कि साथ-साथ में मसल्स बनाने में भी मदद करेगा।

दही और सूखे मेवे

दही प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जबकि सूखे मेवे अतिरिक्त कैलोरी प्रदान करते हैं। नाश्ते में एक कटोरी दही में काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश मिलाएं। स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।

ओट्स और दूध

ओट्स में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे कैलोरी प्रदान करते हैं और वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। दूध में ओट्स पकाएं और इसमें चिया सीड्स, शहद और नट्स मिलाएं। यह नाश्ता लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है और वजन बढ़ाने में मदद करता है।

उबले अंडे और ब्रेड

अंडे में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को बढ़ाने और वजन बढ़ाने में मदद करता है। नाश्ते में रोजाना 2-3 उबले अंडे खाएं। अंडे को ब्रेड के साथ खाएं या फिर ऑमलेट बनाकर खाएं।

यह भी पढ़ें-

गर्मियों में पीने वाली ये 5 ड्रिंक्स करेंगी Weight Loss में मदद, पीने से कम हो जाएगी लटकती तोंद!