Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • इस नेचुरल ड्रिंक से घटता है वजन, जानिए क्या है पीने का सबसे सही तरीका

इस नेचुरल ड्रिंक से घटता है वजन, जानिए क्या है पीने का सबसे सही तरीका

नई दिल्ली: आजकल के समय में वजन बढ़ना एक बड़ी परेशानी बन चुकी है। बड़ी परेशानी के साथ ही ये एक आम समस्या भी है। इसे सिर्फ मध्यम आयु वर्ग के लोग ही नहीं बल्कि युवा लोग भी काफी परेशान है। जब एक बार पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ जाती है तो […]

इस नेचुरल ड्रिंक से घटता है वजन, जानिए क्या है पीने का सबसे सही तरीका
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2022 20:45:19 IST

नई दिल्ली: आजकल के समय में वजन बढ़ना एक बड़ी परेशानी बन चुकी है। बड़ी परेशानी के साथ ही ये एक आम समस्या भी है। इसे सिर्फ मध्यम आयु वर्ग के लोग ही नहीं बल्कि युवा लोग भी काफी परेशान है। जब एक बार पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ जाती है तो उसे कम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। साथ ही साथ वजन घटाने के लिए एक आपको स्ट्रिक्ट डाइट और हैवी वर्क आउट भी करना पड़ता है। चलिए जानते हैं वह कौन सा ड्रिंक है जिसे पीकर आपको वजन घटाने में भरपूर मदद मिल सकती है:

वजन घटाने में मददगार है नारियल पानी

 

ये बात हम सभी को पता है कि पानी हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी मदद से आप अपने बढ़ते वजन को भी काफी कम कर सकते हैं।नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। इसके चलते वजन बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

 

इस ड्रिंक से मिलती है जबरदस्त ताजगी

 

नारियल पानी पीने से हमें तरोताजा महसूस होता है। नारियल का पानी दिन के किसी भी समय पर किया जा सकता है क्योंकि ये हमारी बॉडी को हाइड्रेट अपने में मदद करता है। इसके साथ ही इससे हमारी त्वचा को भी काफी फायदा मिलता है। अगर हम वजन घटाने की बात करें तो नारियल का पानी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है कि और इसे पीने के बेहतर नतीजे निकल कर सामने आए हैं।

वजन घटाने के लिए कब पिएं नारियल पानी

वैसे तो नारियल पानी को किसी भी समय पर किया जा सकता है। लेकिन बढ़ते वजन को ध्यान में रखते हुए आप नारियल पानी को सुबह उठकर खाली पेट पी सकते हैं। इससे आप की सुबह की परेशानी और हार्टबर्न जैसी समस्या भी दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें :

बीजेपी MYY फॉर्मूला: पीएम मोदी राजस्थान बीजेपी की लगाएंगे नैया पार, चुनावों में फिर ‘MYY’ फॉर्मूला बनेगा संकटमोचन

भारत में ओमिक्रोन सबवैरिएंट BA.4 का पहला केस मिला, इन्साकाग ने की पुष्टि, जानें क्या है ये नया वैरिएंट?