Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • पिद्दी सा ये जानवर निकला सबसे खतरनाक, लाखों की जान लेकर कर रहा मजे

पिद्दी सा ये जानवर निकला सबसे खतरनाक, लाखों की जान लेकर कर रहा मजे

अगर आपसे कहा जाए कि शेर, बाघ या तेंदुआ जैसे बड़े जंगली जानवर दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर नहीं है. तब आपके मन में यह सवाल तो उठेगा कि आखिर सबसे खतरनाक जानवर कौन सा है?

Mosquito
inkhbar News
  • Last Updated: April 2, 2025 16:00:19 IST

Mosquito: अगर आपसे कहा जाए कि शेर, बाघ या तेंदुआ जैसे बड़े जंगली जानवर दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर नहीं है. तब आपके मन में यह सवाल तो उठेगा कि आखिर सबसे खतरनाक जानवर कौन सा है? चलिए, हम आपको बताते हैं दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर कौन सा है।

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर

दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों की लिस्ट में अगर शेर,बाघ,तेंदुआ जैसें जानवर का नाम नहीं आता है तो वह कौन सा जानवर है? इसका जबाब यहां है, दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर का नाम मच्छर है। यह आकार में बेहद छोटा और कमजोर होता है, और इतना हल्का कि चुटकी मसलने से भी इसकी जान जा सकती है। लेकिन मच्छर दुनिया भर में सबसे अधिक खतरनाक साबित होते है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया की 80 फीसदी आबादी मच्छरों से प्रभावित है, क्योंकि मच्छर कई खतरनाक बीमारियां फैलाते हैं, जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जो जानलेवा हो सकती हैं।

हर साल लाखों लोगों की होती है मौत

वैश्विक स्तर पर बीमारियों और स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर रखने वाली संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, मच्छरों के कारण हर साल 7 लाख से ज्यादा मौतें होती हैं। मच्छरों के काटने से हर साल करीब 25 करोड़ लोग मलेरिया से ग्रस्त हो जाते हैं और इनमें से 6 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इनमें से अधिकतर मौतें 5 साल से कम उम्र के बच्चों की होती हैं।

डेंगू का शिकार होते हैं 3.9 बिलियन लोग

मच्छरों से होने वाली एक और खतरनाक बीमारी डेंगू है। आंकड़ों के अनुसार, 132 से ज्यादा देशों में हर साल 3.9 बिलियन से अधिक लोग डेंगू से प्रभावित होते हैं, जिसके कारण हर साल 40 हजार लोगों की मौत होती है। इसके अलावा मच्छरों के कारण अन्य जानलेवा बीमारियां भी फैलती हैं, जो दुनिया की आबादी को प्रभावित करती हैं। इस तरह, मच्छर अपनी छोटी सी कद-काठी के बावजूद इंसान के लिए सबसे खतरनाक जानवर साबित होते हैं।

 

अखिलेश ने ऐसा क्या कहा कि शाह ने उन्हें दे दिया 25 साल वाला आशीर्वाद, 75 साल में रिटायरमेंट पर लगे ठहाके!

 

Tags

mosquito