Inkhabar

यूरिक एसिड अब शरीर में नहीं बढ़ेगा, जानें इनसे जुड़ी 9 बातें

नई दिल्ली: यूरिक एसिड बढ़ने से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता सकता है। यूरिक एसिड एक ऐसा रसायन है जो हम सभी के शरीर में बनता रहता है, लेकिन हमारी किडनी इसे शरीर से बाहर निकाल देती है। कुछ कारणों से हमारे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। जिसके बाद […]

Uric acid
inkhbar News
  • Last Updated: August 9, 2024 21:39:22 IST

नई दिल्ली: यूरिक एसिड बढ़ने से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता सकता है। यूरिक एसिड एक ऐसा रसायन है जो हम सभी के शरीर में बनता रहता है, लेकिन हमारी किडनी इसे शरीर से बाहर निकाल देती है। कुछ कारणों से हमारे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। जिसके बाद एक के बाद एक बीमारियाँ घेरने लगती हैं। आज हम आपको यूरिक एसिड बढ़ने के 9 कारण बताने जा रहे हैं।

1. शरीर की कम सक्रियता – आपके शरीर की कम सक्रियता भी यूरिक एसिड बढ़ाने में जिम्मेदार होती है। इसलिए कम सक्रिय लोगों को यह समस्या घेरती है।

2. डाइट में ज्यादा प्रोटीन – वैसे तो प्रोटीन खाना हमारे लिए बहुत हेल्दी होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाने से भी यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा रहता है।

3. कम फैट वाले खाने का सेवन – हम अक्सर अपने शरीर को पतला रखने के लिए तेल-घी खाना बंद कर देते हैं। लेकिन शरीर के लिए अच्छे फैट की जरूरत होती है। बहुत कम फैट वाला खाना भी यूरिक एसिड बढ़ाता है।

4. मेटाबॉलिज्म- हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होने की वजह से यूरिक एसिड बढ़ता है। आपको बता दें कि मेटाबॉलिज्म धीमा होने की वजह से कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।

5. कमजोर आंत- हमारी आंत हमारे शरीर को पूरी तरह से नियंत्रित करती है। इसलिए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए आंत के स्वास्थ्य को मजबूत रखना पड़ता है।

6. कम पानी पीना- अगर हम जरूरत से कम पानी पीते हैं तो हमारा मूत्र तंत्र गड़बड़ा जाता है। जिसकी वजह से यूरिक एसिड बढ़ता है। यह भी सच है कि हर दिन करीब 3-4 लीटर पानी पीने से कई बीमारियां दूर रहती हैं।

7. बिगड़ी हुई नींद की दिनचर्या- हमारी जीवनशैली भी यूरिक एसिड बढ़ने की एक मुख्य वजह है। अगर आप रात को देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं तो यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा रहता है।

8. कमजोर लिवर- फैटी लिवर या लिवर में कमजोरी की वजह से भी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।

9. हैवी डिनर- हमें हमेशा भारी नाश्ता और हल्का डिनर करने के लिए कहा जाता है, शायद हमारे बड़े-बुजुर्ग भी जानते होंगे कि भारी डिनर करने से यूरिक एसिड बढ़ता है।

कैसे करें कंट्रोल

हमने आपको वो कारण बताए हैं जिनकी वजह से यूरिक एसिड बढ़ता है, तो जाहिर सी बात है कि इन सभी कारणों को दूर करके आप आसानी से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर पाएंगे। जैसे- सही समय पर सोना, रात को हल्का खाना और खूब सारा पानी पीना चाहिए ।

ये भी पढ़ें-

एल्युमिनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल कर देगा आपको बीमार, जानें कैसे?