Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Valentine Day 2024 : क्या आपको पता है कि 14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे, जानें पूरा इतिहास

Valentine Day 2024 : क्या आपको पता है कि 14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे, जानें पूरा इतिहास

नई दिल्ली। आज से वैलेंटाइन वीक(Valentine Day 2024) की शुरूआत हो गई है। बता दें कि ये फरवरी का पूरा महीना ही प्यार का महीना कहा जाता है। जिसका इंतजार आशिकों को पूरे साल रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फरवरी में ही ये प्यार का त्योहार यानी वैलेंटाइन डे क्यों मनाते […]

Valentine Day 2024: Do you know why Valentine's Day is celebrated only on 14 February, know the complete history
inkhbar News
  • Last Updated: February 7, 2024 21:19:46 IST

नई दिल्ली। आज से वैलेंटाइन वीक(Valentine Day 2024) की शुरूआत हो गई है। बता दें कि ये फरवरी का पूरा महीना ही प्यार का महीना कहा जाता है। जिसका इंतजार आशिकों को पूरे साल रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फरवरी में ही ये प्यार का त्योहार यानी वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं ? 14 फरवरी का इतिहास क्या है और इसे मनाने की शुरुआत कब और किसने की? आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे से जुड़े सभी सवालों के जवाब।

पहली बार कब मनाया गया वैलेंटाइन डे?(Valentine Day 2024)

हर साल वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत रोम से हुई थी। जहां रोम के राजा क्लॉडियस के समय में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। ये वैलेंटाइन डे उन्हीं के नाम पर मनाया जाता है।

क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे?

दरअसल, रोम के पादरी सेंट वैलेंटाइन दुनियाभर में प्यार को बढ़ावा देना चाहते थे, लेकिन राजा क्लॉडियस को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी। क्योंकि राजा का मानना था कि प्यार और शादी, पुरुषों की शक्ति को खत्म कर देती है। यही कारण था कि राजा ने आदेश दिया था कि राज्य के अधिकारी और सैनिक शादी नहीं कर सकते। वहीं जब सेंट वैलेंटाइन को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। यही नहीं उन्होंने, सेना के कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी भी कराई।

राजा क्लॉडियस को पादरी सेंट वैलेंटाइन के द्वारा उनके आदेश के उल्लंघन पर बहुत गुस्सा आया। जिसके बाद उन्होंने 14 फरवरी 269 को सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। लेकिन सेंट वैलेंटाइन के निधन को लोगों ने उनके प्यार के लिए बलिदान के रूप में माना और उन्हें सम्मान देने के लिए उनकी याद में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का फैसला किया।

जानें वैलेंटाइन डे की दूसरी कहानी

हर साल, फरवीर में वैलेंटाइन डे(Valentine Day 2024) को प्यार के त्योहार के रूप में मनाने की एक और भी बड़ी वजह है। कहा जाता है कि सेंट वैलेंटाइन ने केवल जीवित रहते हुए ही नहीं, बल्कि मरने के बाद भी प्यार के लिए बलिदान दिया। जानकारी के अनुसार, जिस शहर में सेंट वैलेंटाइन रहते थे, वहां के जेलर की एक बेटी थी, जिसका नाम जैकोबस था। जैकोबस देख नहीं सकती थी। सेंट वैलेंटाइन ने अपनी मौत से पहले जेलर की बेटी जैकोबस को अपने नेत्र दान करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने जैकोबस को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा, तुम्हारा वैलेंटाइन।

ये भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर अपने मेल पार्टनर को दीजिए ये खास गिफ्ट, रिश्ते में आएगी मजबूती