Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Valentine’s Week 2024: वैलेंटाइन वीक में पार्टनर को दें ये खास तोहफे, रिश्ता बनेगा मजबूत

Valentine’s Week 2024: वैलेंटाइन वीक में पार्टनर को दें ये खास तोहफे, रिश्ता बनेगा मजबूत

नई दिल्ली। फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है। बस कुछ ही दिनों में वैलंटाइन वीक(Valentine’s Week 2024) भी शुरू होने वाला है, जिसका इंतजार हर कपल को रहता है। वैसे तो इस वीक का सबसे स्पेशल डे तो वैलेंटाइन डे होता है लेकिन इसकी शुरुआत एक सप्ताह पहले 7 फरवरी से ही हो […]

Valentine's Week 2024
inkhbar News
  • Last Updated: February 4, 2024 21:42:59 IST

नई दिल्ली। फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है। बस कुछ ही दिनों में वैलंटाइन वीक(Valentine’s Week 2024) भी शुरू होने वाला है, जिसका इंतजार हर कपल को रहता है। वैसे तो इस वीक का सबसे स्पेशल डे तो वैलेंटाइन डे होता है लेकिन इसकी शुरुआत एक सप्ताह पहले 7 फरवरी से ही हो जाती है। दरअसल, वैलेंटाइन डे से पहले, रोज डे, प्रपोज डे, टेडी डे, चॉकलेट डे, प्रमिस डे, हग डे और किस डे मनाया जाता है। इसके बाद सबसे आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है।

इस सप्ताह(Valentine’s Week 2024) में लोग अपने पार्टनर से अपने प्यार का इज़हार करते हैं। जिसके लिए वो अपने पार्टनर को डिनर पर ले जाते हैं और उन्हें सरप्राइज देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर को हफ्ते के हर दिन अलग-अलग तोहफे दे सकते हैं, इससे आपके बीच प्यार और बढ़ेगा।

Inkhabar

रोज़ डे

वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Week 2024)का पहला दिन 7 फरवरी को रोज़ डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को तोहफे में एक लाल रंग का गुलाब दे सकते हैं। अगर आपकी पार्टनर को फूल पसंद हैं, तो ऐसे में आप उन्हें एक बुके भी दे सकते हैं।

Inkhabar

प्रपोज डे

वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी 8 फरवरी को आप अपने पार्टनर को अंगूठी तोहफे में दे सकते हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंज को प्रपोज़ करने जा रहे हैं तो ये बेहतरीन तोहफा साबित होगा। ये बिल्कुल जरूरी नहीं है कि इसमें हीरा लगा हो या फिर ये अंगूठी सोने की हो, क्योंकि यहां बात प्यार जताने की हो रही है। इसलिए, आप आर्टफिशियल या फिर चांदी की अंगूठी दे सकते हैं।

Inkhabar

चॉकलेट डे

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर को तोहफे में चॉकलेट जरूर दें। अगर आप चाहें तो चॉकलेट से बुके तैयार करके भी दे सकते हैं।

टेडी डे

Inkhabar

वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन यानी 10 फरवरी को टैडी डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को छोटा सा क्यूट टेडी दे सकते हैं। ये उन्हें बहुत पसंद आएगा।

Inkhabar

प्रॉमिस डे

वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को खुद से एक लेटर लिखकर दे सकते हैं। जिसमें आप उनसे कुछ खास वादे कर सकते हैं, जो उनके लिए सबसे खास गिफ्ट रहेगा।

Inkhabar

हग डे

वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन यानी 12 फरवरी को हग डे होता है। अगर आप कहीं दूर रहते हैं तो अपने पार्टनर को एक ऐसा बड़ा टेडी गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे उन्हें आपके पास होने का एहसास हो सकेगा।

Inkhabar

किस डे

वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन यानी 13 फरवरी को किस डे होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को हार्ट शेप का कुशन गिफ्ट कर सकते हैं जिसके ऊपर प्यार भरी लाइनें लिखी हों।

Inkhabar

वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन वैलेंटाइन डे होता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को कोई ऐसा तोहफा दें, जो हमेशा उनके साथ रहे। ऐसे में आप उन्हें गले के लिए हल्का सा पेंडेंट सेट भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Valentine पर अगर मिले रिजेक्शन तो न हों हताश, इन टिप्स की मदद से बढ़ें आगे