Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • कार में बैठते ही आने लगती है उल्टी! अपनाएं ये आसान उपाय, सफर होगा आरामदायक

कार में बैठते ही आने लगती है उल्टी! अपनाएं ये आसान उपाय, सफर होगा आरामदायक

बहुत से लोगों को कार में बैठते ही उल्टी या उल्टी जैसा मन होने लगता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो आप जानते होंगे

Motion Sickness in Travel
inkhbar News
  • Last Updated: September 22, 2024 21:31:40 IST

नई दिल्ली: बहुत से लोगों को कार में बैठते ही उल्टी या उल्टी जैसा मन होने लगता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो आप जानते होंगे कि सफर करना कितना मुश्किल हो सकता है। ऐसा महसूस करने से न सिर्फ आपकी यात्रा खराब होती है, बल्कि साथ में सफर कर रहे लोगों के लिए भी परेशानी पैदा हो जाती है।

अगर आप चाहते हैं कि इस परेशानी से छुटकारा मिले और सफर आराम से कटे, तो आपको कुछ आसान उपाय अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं कि कार में उल्टी आने से कैसे बचा जा सकता है।

1. यात्रा से पहले लें दवाई

अगर आपको मोशन सिकनेस (गाड़ी में उल्टी होने) की समस्या है, तो सफर शुरू करने से पहले डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवा जरूर लें। यह दवा ट्रैवल शुरू करने से करीब 1 घंटा पहले लेनी चाहिए। ध्यान रखें, बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें।

2. सीट का सही चुनाव करें

सफर के दौरान सही सीट पर बैठना बहुत जरूरी है। जिन लोगों को मोशन सिकनेस की दिक्कत होती है, उनके लिए कार की फ्रंट पैसेंजर सीट सबसे सही रहती है। इससे आपको उल्टी की समस्या में काफी राहत मिल सकती है।

3. खिड़की खोलकर रखें

कार की खिड़की को हल्का सा खोलकर रखें ताकि बाहर की ताजी हवा आ सके। बंद कार में हवा की कमी से उल्टी का मन ज्यादा होता है। बाहर की ताजी हवा आपके शरीर को ठंडक और आराम देती है।

4. ब्रेक लेते रहें

लंबे सफर के दौरान, बार-बार छोटे-छोटे ब्रेक लेना जरूरी होता है। ऐसा करने से मोशन सिकनेस वाले व्यक्ति को आराम मिलता है और सफर भी आसानी से कट जाता है।

5. हल्का भोजन करें

सफर से पहले ज्यादा तला-भुना या भारी खाना न खाएं। हल्का और साधारण भोजन करने से भी उल्टी की संभावना कम हो जाती है।

इन छोटे-छोटे उपायों से आप सफर को आरामदायक बना सकते हैं और बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा का पूरा मजा ले सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: क्या रोजाना शारीरिक संबंध बनाने से बढ़ती है उम्र? जानें चौंकाने वाली सच्चाई

ये भी पढ़ें: HIV का इलाज अब सिर्फ 2 टीकों से! वैज्ञानिकों ने खोजी वैक्सीन, जानें कैसे खत्म होगा वायरस