Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Weight Loss Tips: शादी के बाद बढ़ते वजन से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Weight Loss Tips: शादी के बाद बढ़ते वजन से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

नई दिल्लीः शादी की डेट फिक्स होते ही बाकी तैयारियों के साथ-साथ स्लिम-ट्रीम दिखने के लिए लड़कियां वजन कम करने में भी जुट जाती है। डाइटिंग, एक्सरसाइज जो भी पॉसिबल होता है वो करती हैं, लेकिन शादी के बाद एक बार फिर से वो वेट गेन करने लगती हैं। ऐसा अधिकतम महिलाओं के साथ होता […]

Weight Loss Tips
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2023 14:44:22 IST

नई दिल्लीः शादी की डेट फिक्स होते ही बाकी तैयारियों के साथ-साथ स्लिम-ट्रीम दिखने के लिए लड़कियां वजन कम करने में भी जुट जाती है। डाइटिंग, एक्सरसाइज जो भी पॉसिबल होता है वो करती हैं, लेकिन शादी के बाद एक बार फिर से वो वेट गेन करने लगती हैं। ऐसा अधिकतम महिलाओं के साथ होता है। कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है। देखने में आया है कि नए घर में खानपान की आदतें इसका सबसे बड़ा कारण होती हैं। लगातार बढ़ता हुआ वजन सिर्फ आपकी फीगर ही खराब नहीं करता, बल्कि ये आपको कई बीमारियों का भी शिकार बना सकता है। इसलिए महत्वपूर्ण है वजन कंट्रोल में रखना।

वक्त पर खाना खाए

शादी के बाद अगर नहीं चाहतीं वजन बढ़ें, तो इसके लिए वक्त पर खाने की आदत डालें। जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर का टाइम तो बिलकुल फिक्स कर लें। ब्रेकफास्ट सुबह 8 बजे तक कर लें और डिनर सोने से कम से कम दो घंटे पहले करें। लंच का टाइम आप अपने हिसाब से मैनेज कर सकती हैं।

बचा-खुचा खाने की आदत को छोड़े

इस आदत से भी वजन में तेजी से बढ़ोतरी होती है। खाना बर्बाद न हो इसके लिए महिलाओं का प्रयास सारा बचा-खुचा खाना निपटना होता है। जरूरत से अधिक खाने पर वो शरीर को अलग तरीके से लगता है मतलब फैट बढ़ाने का कार्य करता है।

स्ट्रेस से बनाए दूरी, नींद करें पूरी

शादी के बाद जिंदगी में कई तरीके के बदलाव होते हैं, जिसमें एडजस्ट करने के बजाय लोग स्ट्रेस लेने का कार्य शुरू कर देते हैं और स्ट्रेस भी हमारी सेहत का बहुत बड़ा दुश्मन होता है। स्ट्रेस से वजन भी बढ़ने लगता है, तो जिन चीज़ों को शांति से हैंडल किया जा सकता है, उनके लिए तनाव न लें। साथ ही नींद के साथ समझौता न करें। नींद, तनाव और मोटापे का आपस में बहुत बड़ा कनेक्शन है।

यह भी पढ़ें- http://Parliament Security Breach: आरोपी नीलम को बड़ा झटका, रिमांड पर तत्काल सुनवाई से दिल्ली HC का इनकार