Inkhabar

ओवेरियन कैंसर क्या होता है, जानिए इसके लक्षण और इलाज

नई दिल्ली: ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाली एक बढ़ती समस्या है। दुनिया भर में कई महिलाएं इससे पीड़ित है। यह कैसा कैंसर है जानिए सबकुछ। ओवेरियन कैंसर क्या है? ओवेरियन कैंसर एक प्रमुख कैंसर है जो महिलाओं को होता है, इसमें महिला के ओवरी में कैंसर के लक्षण पाए जाते हैं। ओवरी यानी अंडाशय […]

ovarian cancer
inkhbar News
  • Last Updated: July 26, 2024 09:30:21 IST

नई दिल्ली: ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाली एक बढ़ती समस्या है। दुनिया भर में कई महिलाएं इससे पीड़ित है। यह कैसा कैंसर है जानिए सबकुछ।

ओवेरियन कैंसर क्या है?

ओवेरियन कैंसर एक प्रमुख कैंसर है जो महिलाओं को होता है, इसमें महिला के ओवरी में कैंसर के लक्षण पाए जाते हैं। ओवरी यानी अंडाशय में कैंसर होना एक नई समस्या है जो महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। इसमें महिला के अंडाशय में छोटी-छोटी गांठें पड़ने लगती है, कुछ महिलाओं की ओवरी का साइज बढ़ने लगता है, जो कि धीरे-धीरे ट्यूमर बनने लगता है।

 

जानिए इसके कारण

 

ओवेरियन कैंसर का अबतक कोई ठोस कारण नहीं पता चला है लेकिन माना जाता है उम्र बढ़ने के साथ होने कैंसर होने की संभावना हो तो महिला को ओवरी कैंसर हो सकता है। यह उम्र 50 वर्ष से अधिक हो सकती है। मगर अब इसका खतरा हर उम्र की महिलाओं को रहता है।

-ऐसा भी माना जाता है कि जो महिला कभी प्रेग्नेंट नहीं होती है उनको भी ओवेरियन कैंसर हो सकता है

 

कैसे पहचानें इसके लक्षण

 

-पेट के निचले हिस्से में दर्द और सूजन महसूस करना

-पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग के साथ दर्द होना

-अनटाइम पीरियड आना

-ओवेरियन कैंसर से पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या रहती है

-भूख न लगना और वजन कम हो जाना भी एक लक्षण है

-बार-बार पेशाब आना और थकान महसूस करना

नोट: ऐसे कोई भी लक्षण नजर आएं तो तुरंत ही अपने गाइनैकॉलजिस्ट से संपर्क करें, सही समय पर इलाज होने से बीमारी का खतरा घट सकता है।

क्या है इसके उपचार और जरूरी टेस्ट

 

1.ओवेरियन कैंसर के लिए सीए-125 (CA-125) नाम का टेस्ट करवाया जाता है।

2.ट्यूमर की जांच के लिए बायोपसी और पैथोलॉजिस्ट के टेस्ट करवाए जाते हैं।

3.महिला के पेल्विक एरिया की जांच करवाई जाती है, इससे ओवरी की सूजन के बारे में पता लगाया जाता है।

4.ट्रांसएब्डोमिनल और ट्रांसवेजाइनल अल्ट्रासाउंड से भी इसके बारे में पता लगाया जाता है।

5.सीटी स्कैन और एमआरआई (MRI) की जांच भी जरूरी है।

इससे बचने के लिए महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल अच्छी रखना जरूरी है, अच्छा हेल्दी खानपान, सही समय पर पीरियड आना, एक्सरसाइज करना और स्ट्रेस फ्री रहने से ओवेरियन कैंसर का खतरा कम होता है।

Also Read…

मेनोपॉज होने से पहले क्या लक्षण दिखते हैं, उम्र से पहले हो जाए तो सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक