Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत के लिए अच्छी नींद क्यों जरूरी है, आखिर क्या है इसके पीछे का साइंस?

सेहत के लिए अच्छी नींद क्यों जरूरी है, आखिर क्या है इसके पीछे का साइंस?

नई दिल्ली: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद जरूर लेनी चाहिए। नींद हमारी रोजाना की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। अच्छी नींद क्या है? अच्छी नींद यानी रोजाना 6-8 घंटे के लिए सोना. अच्छी नींद नेचुरल तरीके से आए तो बेहतर मानी जाती है। दवाओं या अन्य चीजों के सहारे […]

sleeping science
inkhbar News
  • Last Updated: July 19, 2024 10:02:32 IST

नई दिल्ली: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद जरूर लेनी चाहिए। नींद हमारी रोजाना की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है।

अच्छी नींद क्या है?

अच्छी नींद यानी रोजाना 6-8 घंटे के लिए सोना. अच्छी नींद नेचुरल तरीके से आए तो बेहतर मानी जाती है। दवाओं या अन्य चीजों के सहारे नींद लेना भविष्य में गलत परिणाम दे सकता है।

क्यों जरूरी है अच्छी नींद

इंसान शारीरिक गतिविधि और अच्छी सेहत के लिए पानी और भोजन खाता है ठीक उसी प्रकार से शरीर की ओवरऑल हेल्थ के लिए पर्याप्त नींद भी जरूरी होती है। अच्छी नींद के लिए शरीर का एक हार्मोन जिम्मेदार होता है। इस हार्मोन का नाम मेलाटोनिन है। जब शरीर में इस हार्मोन का लेवल बढ़ता है तो नींद आती हैं। इसके अलावा कुछ विटामिन, जिंक और अन्य तत्व भी नींद लाने में अपनी भूमिका निभाते हैं।

अच्छी नींद के ये हैं लाभ

अच्छी नींद किसी भी काम में फोकस करने में सहायक होता है। अगर नींद ढंग से न ली जाए तो काम में आलस बढ़ सकता है।

रात में पर्याप्त नींद न लेने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है।

अच्छी नींद लेने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है. इम्यूनिटी किसी भी इंसान की सेहत में इंपॉर्टेंट रोल प्ले करती है। खराब इम्यूनिटी से आप जल्दी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

अच्छी नींद लेने से शरीर के अंगों में सूजन कम होती है। यदि कोई चोटग्रस्त है तो पर्याप्त नींद भी उनके घावों को भरने में मदद करती हैं।

अगर आप एथलिट है या कोई स्पोर्ट्स अपनी डेली लाइफ में खेलते है तो भी आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, अच्छी नींद आपकी पावर इंक्रीज करती है।

स्किन के लिए भी अच्छी नींद लेना फायदेमंद होता है। इसे ब्यूटी स्लीप कहते हैं, ब्यूटी स्लीप से चेहरा का नेचुरल ग्लो बढ़ता है।

 

Also Read…

वर्कआउट के बाद होता है सिरदर्द, नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, कहीं ये बीमारी तो नहीं