Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • जब धरती तपे तो पहाड़ बुलाए, चलिए उत्तराखंड, परिवार के साथ बिताइए सुकून भरे पल इन वादियों में।

जब धरती तपे तो पहाड़ बुलाए, चलिए उत्तराखंड, परिवार के साथ बिताइए सुकून भरे पल इन वादियों में।

दिल्ली, यूपी और बिहार सहित कई राज्यों में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अगर आप गर्मी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो उत्तराखंड के इन खूबसूरत जगहों पर जाकर घूम सकते हैं।

uttrakhand
inkhbar News
  • Last Updated: April 7, 2025 16:58:13 IST

नई दिल्ली: अभी अप्रैल ही शुरू हुआ है और गर्मी बहुत ही ज्यादा पड़ने लगी है। इस समय दिल्ली, यूपी और बिहार सहित देश के कई राज्यों में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अगर आप गर्मी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो उत्तराखंड की इन खूबसूरत जगहों पर जाकर घूम सकते हैं। चिलचिलाती इस गर्मी के कारण लोग बहुत ही ज्यादा परेशान होते हैं। अगर आपको भी गर्मी से राहत पानी है तो निकल पड़िए पहाड़ों की ओर। इस समय तो हिमालय के कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। कई लोगों ने तो यहां पर तंदूर जलाना भी शुरू भी कर दिया है।

गर्मियों में जरूर जाएं उत्तराखंड

गर्मी शुरू होते ही लोगों का पहाड़ों पर घूमने का प्लान बन जाता है। कई राज्यों में इस समय गर्मी अपने चरम सीमा पर है। कई लोग अपने परिवार के साथ पहाड़ों में जाने का प्लान करते हैं, तो कई लोग तो इन खूबसूरत जगहों पर पहुंच भी चुके हैं। बर्फबारी की बात की जाए तो इस समय कुछ ही राज्यों में हो रही है। अगर आप भी घूमने के लिए सोच रहे हैं तो उत्तराखंड जरूर से जाना चाहिए।

घूमने लायक जगहों के नाम

उत्तराखंड में चार प्रमुख जगहें हैं जो लोगों को जरूर जाना चाहिए। मुक्तेश्वर, लैंसडाउन, नाग टिब्बा और कौसानी ऐसी जगह है जहां टूरिस्टों को अपने परिवार के साथ जरूर घूमना चाहिए। मुक्तेश्वर, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह बहुत ज्यादा घूमने लायक है। लैंसडाउन एक ऐसी जगह है जो ब्रिटिश काल के पुराने विश्व आकर्षण में शुमार है। यह हिल स्टेशन शांति प्रदान करता है। नागटिब्बा यहां पर नाग देवता का प्राचीन मंदिर है। यह एक एकांत और रोमांच प्रदान करने वाली जगह है। टूरिस्टों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यह जगह दिल्ली से बहुत ही नजदीक है। कौसानी उत्तराखंड की महत्वपूर्ण जगह है। यह जगह अपने आकर्षण और भव्यता के लिए जानी जाती है। प्रकृति की सैर के दौरान त्रिशूल, नंदा देवी और पंचचूली चोटियों के मनोरम दृश्यों का आनंद भी टूरिस्टों को मिलता है।

‘सिवान के ‘साहेब’ का खौफ’…अपराध से सियासत तक शहाबुद्दीन का सफर, नाम सुनकर लोग थर-थर कांपते थे