Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • इंसान के लिए अच्छी गट हेल्थ क्यों जरूरी है. जानिए इस रिपोर्ट में

इंसान के लिए अच्छी गट हेल्थ क्यों जरूरी है. जानिए इस रिपोर्ट में

नई दिल्ली: आजकल लोग आए दिन पेट की समस्याओं की शिकायत करते नजर आते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग अच्छा और हेल्दी खाना छोड़ बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं। पेट की समस्या का कारण गट हेल्थ से जुड़ा होता है। गट हेल्थ का क्या मतलब है? गट हेल्थ खराब रहना यानी आंतों […]

Gut Health
inkhbar News
  • Last Updated: July 19, 2024 08:24:18 IST

नई दिल्ली: आजकल लोग आए दिन पेट की समस्याओं की शिकायत करते नजर आते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग अच्छा और हेल्दी खाना छोड़ बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं। पेट की समस्या का कारण गट हेल्थ से जुड़ा होता है।

गट हेल्थ का क्या मतलब है?

गट हेल्थ खराब रहना यानी आंतों में खराब बैक्टीरिया होना, ये बैक्टीरिया ही पेट से जुड़ी समस्या जैसे अपच, गैस और एसिडिटी का कारण बनता है। ये बैक्टीरिया गट हेल्थ को इतना बिगाड़ देते हैं कि इंसान धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। गट हेल्थ सही रखना लंबी और स्वस्थ आयु के लिए आवश्यक है।

गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए खाएं ये चीजें

-सूखी अदरक, यह आपको गैस, मतली और दर्द में राहत दिलाएगा।
-छाछ, रोज दिन में खाने के साथ 1 गिलास छाछ जरूरी पीनी चाहिए। छाछ से पेट में सूजन को कम करने में मदद करता है।
-गाय का घी, अपनी डाइट में घी जरूर शामिल करना चाहिए, घी गुड फैट का अच्छा सोर्स है।
-मिश्री, ये चीनी का प्योर फॉम है। इसे आप आम चीनी की जगह खा सकते हैं।
-आयुर्वेदिक चाय, यह ऐसी चाय है जो पेट से लेकर शरीर की अन्य समस्याओं में भी कारगार है।

आयुर्वेदिक चाय कैसे बनाएं?

इसके लिए आपको जीरा, धनिया, सौंफ और अदरक चाहिए। इन सभी को पानी में अच्छे से 4 से 5 मिनट के लिए उबालें, इसके बाद छानकर पिएं। अगर स्वाद तीखा लगे तो आप इसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं। ये चाय पेट दर्द, मतली, मांसपेशियों के दर्द से लेकर आंतों की भी सफाई करती है।

Also Read…

मानसून में अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स