Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • गर्मियों में आम खाना क्यों जरूरी, जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद

गर्मियों में आम खाना क्यों जरूरी, जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद

भारतीय बाजारों में आम का सीजन शुरू हो चुका है। गर्मियों के दिनों में लोगों को आम खाना बहुत पसंद होता है। गर्मियों का मौसम आम का सीजन होता है। इस मौसम में लोग खूब आम खाना पसंद करते हैं। लोगों को इस मौसम में पके हुए आम के साथ कच्चे आम खाना भी अच्छा लगता है।

mango eating health
inkhbar News
  • Last Updated: April 20, 2025 19:00:32 IST

लाइफस्टाइल। भारतीय बाजारों में आम का सीजन शुरू हो चुका है। गर्मियों के दिनों में लोगों को आम खाना बहुत पसंद होता है। गर्मियों का मौसम आम का सीजन होता है। इस मौसम में लोग खूब आम खाना पसंद करते हैं। लोगों को इस मौसम में पके हुए आम के साथ कच्चे आम खाना भी अच्छा लगता है। यह न केवल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस मौसम में कच्चे आम किसी खजाने से कम नहीं हैं। इस मौसम में लोगों को अपनी डाइट के लिए जरूर से आम का प्रयोग करना चाहिए।

डिहाइड्रेशन को रोकता

गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या लू होती है जो आम के लिए भी नुकसानदायक है। कच्चा आम शरीर को ठंडक प्रदान करता है और डिहाइड्रेशन को रोकता है। कच्चे आम से बना आम पन्ना बनाया जाता है। खट्टा-मीठा आम पन्ना शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और लू से बचाता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत

कच्चा आम पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इसमें फाइबर और पेक्टिन होता है। जो कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करता है। अगर आप खाने से पहले थोड़ा सा कच्चा आम नमक और काली मिर्च के साथ खाएं, तो यह पाचन क्रिया को तेज करने के साथ-साथ भूख बढ़ाता है।

लिवर के लिए बहुत फायदेमंद

कच्चा आम लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है और पित्त के स्राव को नियंत्रित करता है। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और लिवर बेहतर काम करता है।

त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत

कच्चे आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट-विटामिन्स त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स निकालता है, जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है और बाल झड़ने की समस्या कम होती है। आम न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि गर्मियों की कई समस्याओं का समाधान भी है। इस गर्मी में शरीर को हेल्दी और फ्रेश बनाना चाहते हैं, तो लोगों को अपनी डाइट के लिए जरूर से शामिल करना चाहिए।

ये भी पढ़े : कश्मीर के kishtwar में बरसेगी आसमानी आफत बादल फटने से 100 से ज्यादा लोग बचाए गए और 3 की मौत   

 

 

Tags

summer