Inkhabar

World First-Aid Day क्यों मनाया जाता है? जानें वजह

नई दिल्ली: अगर अचानक किसी व्यक्ति को चोट लग जाए या किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या हो जाए। ऐसे में डॉक्टर के पास जाने से पहले लोग अक्सर मरीज को कुछ स्वास्थ्य सहायता उपकरण देते हैं ताकि जब वह डॉक्टर के पास पहुंचे तो उसकी हालत स्थिर रहे। इस बारे में लोगों को जागरूक करना […]

World First-Aid Day क्यों मनाया जाता है? जानें वजह
inkhbar News
  • Last Updated: September 12, 2024 21:38:02 IST

नई दिल्ली: अगर अचानक किसी व्यक्ति को चोट लग जाए या किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या हो जाए। ऐसे में डॉक्टर के पास जाने से पहले लोग अक्सर मरीज को कुछ स्वास्थ्य सहायता उपकरण देते हैं ताकि जब वह डॉक्टर के पास पहुंचे तो उसकी हालत स्थिर रहे। इस बारे में लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। World First-Aid Day को हर महीने के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है। इस साल यह 14 सितंबर को मनाया जाएगा।

क्यों मनाया जाता है

किसी दुर्घटना या अनहोनी की स्थिति में मरीज को दिया जाने वाला पहला उपचार प्राथमिक चिकित्सा होता है। इसके बाद ही मरीज को पूरे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया जाता है। समय रहते प्राथमिक चिकित्सा मिल जाना किसी वरदान से कम नहीं है। इसी महत्व को बनाए रखने के लिए लोगों में इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।

चाहे घर हो या बाहर, हर किसी के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आप खुद के लिए प्राथमिक चिकित्सा कैसे करते हैं। खेलते समय अक्सर बच्चों को चोट लग जाती है। ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि कदम उठाएं। इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल सितंबर महीने के दूसरे शनिवार को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।

World First-Aid Day कब मनाया जाता है

World First-Aid Day पहली बार वर्ष 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस क्रिसेंट द्वारा मनाया गया था। तब से यह हर साल सितंबर के महीने में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे खास मकसद लोगों में जागरूकता फैलाना है। प्राथमिक चिकित्सा की मदद से आप अपने परिवार के सदस्यों को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

टोक्यो में सिफलिस वायरस का कहर, नवजात शिशु भी चपेट में, जानें लक्षण और बचाव