Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • WINTER PROBLEMS: ठंडियोॆ में जरुरी होती है मालिश, जानें फायदे और नियम

WINTER PROBLEMS: ठंडियोॆ में जरुरी होती है मालिश, जानें फायदे और नियम

नई दिल्ली: आयुर्वेद के अनुसार शरीर पर मालिश करने के कई सारे फायदे होते हैं। सर्दियों में शरीर में दर्द भी होने लगते हैं। जिसके वजह से शारीरिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। आपके शरीर को डिटॉक्स और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए मालिश बहुत जरूरी है। इससे मांसपेशियों में दर्द […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 19, 2024 17:54:47 IST

नई दिल्ली: आयुर्वेद के अनुसार शरीर पर मालिश करने के कई सारे फायदे होते हैं। सर्दियों में शरीर में दर्द भी होने लगते हैं। जिसके वजह से शारीरिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। आपके शरीर को डिटॉक्स और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए मालिश बहुत जरूरी है। इससे मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन दोनों ही कम होने लगता है। इसके साथ ही तनाव, चिंता और डिप्रेशन भी कम होने लगता है। मालिश करने से आपके शरीर की थकान भी दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है। चलिएजानते हैॆ कि मालिश के दौरान कौन सी गलतियां बिल्कुल भी नहीं करनी चाहीए।

स्नान से पहले करें मालिश

अगर आप सर्दियों में स्नान से पहले मालिश करेंगे तो इससे आपकी शरीर में गर्मी बनती है। जिससे आपको ठंड नहीं लगेगा। यह आपके शरीर से टॉक्सिन्स और गंदगी को भी बाहर निकालने का काम करता है।

स्नान के बाद घी करें इस्तेमाल

स्नान के बाद घी से शरीर की अच्छी तरह मालिश करें। इससे आपकी त्वचा ग्लो करेगी और साथ ही शरीर से खुशबू आएगी व चेहरे का तेज बढ़ेगा। स्नान के बाद तेल लगाने से चिपचिपा लगता है, इसी लिए स्नान के बाद घी अच्छा विकल्प है।

रात में मालिश करने का यह तरीका अपनाएं

सर्दियों के समय रात में मालिश करके आप आराम से गर्म पानी से नहा सकते हैं। यदि रात के वक्त घी से शरीर की मालिश करेंगे तो घी त्वचा पर जम जाएगा।जिसके वजह से बीमार पड़ने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

नॉर्मल पानी से करें स्नान

बता दें कि आधा घंटा पहले मालिश करें फिर उसके बाद ही स्नान करें। स्नान के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करें।नॉर्मल पानी से नहाएंगे तो शरीर को कई तरह से फायदा होगा।

Also Read: