Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • इस चीज का पानी पीने से मिलेंगे बेशुमार फायदे, नहीं होगी कैल्शियम और विटामिन की कमी

इस चीज का पानी पीने से मिलेंगे बेशुमार फायदे, नहीं होगी कैल्शियम और विटामिन की कमी

नई दिल्ली: किशमिश (सूखी हुई अंगूर) का पानी न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह कैल्शियम, आयरन और विटामिन की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जो न केवल सेहत को […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2024 15:31:01 IST

नई दिल्ली: किशमिश (सूखी हुई अंगूर) का पानी न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह कैल्शियम, आयरन और विटामिन की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जो न केवल सेहत को मजबूत बनाते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं।

किशमिश का पानी कैसे बनाएं?

किशमिश का पानी बनाना बहुत ही आसान है। रात को एक गिलास पानी में लगभग 10-12 किशमिश भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें और किशमिश भी खा सकते हैं। नियमित रूप से ऐसा करने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन की कमी पूरी हो सकती है।

किशमिश के पानी के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाता है: किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी की समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।

2. एनीमिया से बचाव: किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो खून की कमी (एनीमिया) को पूरा करने में सहायक होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

3. पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है: किशमिश में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसका पानी पीने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।

4. स्किन ग्लो बढ़ाता है: किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। किशमिश का पानी पीने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

5. दिल की सेहत को सुधारता है: किशमिश में पोटैशियम होता है, जो दिल के लिए अच्छा होता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित रखता है और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

Also Read…

डोमिनिका दे रहा PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, कोरोना काल में भारत ने की थी मदद

विश्व मधुमेह दिवस: भारत में अनट्रीटेड डायबिटीज मरीज सबसे ज़्यादा, स्टडी में हुआ खुलासा