live News
Delhi Election Result Live: भाजपा ने जीता दिल्ली का दंगल, केजरीवाल, सिसोदिया, ओझा हुए धराशाई
Delhi Election Result Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों से साफ है कि भाजपा की सरकार बनने जा रही है. 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% फीसदी मतदान हुआ था। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में ज्यादातर पोल ने बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया है। अरविंद केजरीवाल, कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा, सीएम आतिशी समेत कई बड़े दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
Jul 1, 2025 18:30 IST
PM मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे
भाजपा की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं. अध्यक्ष जेपी नड्डा पीएम का अभिनंदन कर रहे हैं और कहा कि यह जीत पीएम मोदी और कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली है.
Jul 1, 2025 14:51 IST
मुस्तफाबाद से मोहन सिंह विष्ट जीते
मुस्तफाबाद में मोहन सिंह विष्ट जीते
2020 के दिल्ली दंगे से सर्वाधिक प्रभावित मुस्तफाबाद में भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह विष्ट चुनाव जीत गये हैं. उन्हें करावल नगर से शिफ्ट करके वहां भेजा गया था. विष्ट ने आप उम्मीदवार आदिल को 17578 वोटों से हराया है.
Jul 1, 2025 14:39 IST
दिल्ली का फैसला मंजूर: केजरीवाल
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की करारी हार के बाद कहा है कि उन्हें दिल्लीवासियों का फैसला मंजूर है.
Jul 1, 2025 14:14 IST
सौरभ भारद्वाज हारे
सौरभ भारद्वाज हारे
दिल्ली में मंत्री और अरविंद केजरीवाल के खास सौरभ भारद्वाज भी 3188 वोटों से चुनाव हार गये हैं. उन्हें भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने हराया है.
Jul 1, 2025 13:52 IST
दिल्ली सचिवालय सील
दिल्ली के नतीजे/रुझान में भाजपा की जीत के साथ ही दिल्ली का मौसम बदलने लगा है. मुख्य सचिव ने सचिवालय को सील करने का आदेश दिया है. माना जा रहा है कि डॉक्यूमेंटस और फाइलों की सुरक्षा के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है.
Jul 1, 2025 12:55 IST
आतिशी जीतीं, विधूड़ी हारे
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से सीएम आतिशी चुनाव जीत गई हैं. उन्होंने भाजपा नेता रमेश विधूड़ी को हराया है. आतिशी मतगणना शुरू होने के साथ ही आगे-पीछे हो रही थीं.
Jul 1, 2025 12:47 IST
केजरीवाल भी हारे
नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप संंयोजक अरविंद केजरीवाल 3138् वोटों से चुनाव हार गये हैं. उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया है.
Feb 8, 2025 12:30 IST
ओझा भी हारे
पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा हार गए हैं।
Feb 8, 2025 12:29 IST
मनीष सिसोदिया हारे
जंगपुरा में मनीष सिसोदिया हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने 650 वोटों से हराया है।
Jul 1, 2025 12:06 IST
केजरीवाल समेत आप के अधिकांश दिग्गज पीछे
ताजा जानकारी के मुताबिक आप संयोजक अरविंद केजरीवल एक बार फिर पिछड़ गये हैं, सीएम आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक सहित आप के अधिकांश दिग्गज चुनाव हार रहे हैं. मनीष सिसोदिया एक बार फिर आगे निकल गये हैं.
Jul 1, 2025 12:00 IST
सचदेवा ने बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
12 बजे तक के रुझानों से साफ है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. कौन बनेगा सीएम, इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साफ किया है कि हाईकमान तय करेगा.कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
Feb 8, 2025 11:50 IST
ओखला में अमानतुल्लाह खान और मुस्तफाबाद में मोहन सिंह विष्ट आगे
मुस्लिम बहुल सीट ओखला से आप के अमानतुल्लाह खान लगभग 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि मुस्तफाबाद में भाजपा के मोहन सिंह विष्ट 40 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं.
Feb 8, 2025 08:45 IST
केजरीवाल 900 वोटों से पीछे
नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल 900 वोटों से चल रहे पीछे
Feb 8, 2025 08:41 IST
ये लोग चल रहे पीछे
- फरहाद सूरी पीछे
- आतिशी पीछे
- अरविंद केजरीवाल पीछे
- मनीष सिसोदिया पीछे
- मोहम्मद ताहिर हुसैन पीछे
- संदीप दीक्षित पीछे
- सोमनाथ भारती पीछे
Feb 8, 2025 08:31 IST
भाजपा को 26 सीटों पर बढ़त
- लक्ष्मी नगर से भाजपा के अभय वर्मा आगे
- मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय आगे
- राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा आगे
- करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्रा आगे।
Feb 8, 2025 08:23 IST
अरविंद केजरीवाल पिछड़े
रिजल्ट के शुरूआती रुझान में आप के बड़े-बड़े नेता पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, आतिशी, मनीष सिसोदिया पिछड़ रहे हैं।
Feb 8, 2025 08:08 IST
भाजपा 2 और AAP 1 पर आगे
शुरूआती रुझान में भाजपा 2 और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर आगे।
Feb 8, 2025 08:02 IST
दिल्ली में वोटों की काउंटिग शुरू
दिल्ली में वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलेट खुला है। थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
Feb 8, 2025 07:49 IST
दिल्ली का फैसला कांग्रेस को मंजूर
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि हमने जनता के लिए चुनाव लड़ा है, अब दिल्ली जो भी फैसला करेगी, वह हमें स्वीकार होगा।
Feb 8, 2025 07:48 IST
अच्छाई और बुराई की लड़ाई
सीएम आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कहा कि ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई रही है। ये काम और गुंडागर्दी के बीच लड़ाई रही है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली के लोग अच्छाई के साथ खड़े होंगे।
Feb 8, 2025 06:58 IST
दुष्यंत गौतम पहुंचे झंडेवालान
करोल बाग से बीजेपी उम्मीदवार दुष्यंत गौतम सुबह सुबह झंडेवालान मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि भारत का दिल दिल्ली आज वेंटिलेटर से उतर जाएगा।
Feb 8, 2025 06:57 IST
कालिका जी मंदिर पहुंचीं शिखा राय
बीजेपी नेता शिखा राय मतगणना शुरू होने से पहले कालिका जी मंदिर पहुंचीं हुई हैं। शिखा ग्रेटर कैलाश से भाजपा उम्मीदवार हैं।
Feb 8, 2025 06:49 IST
एग्जिट पोल में क्या है?
एग्जिट पोल के हिसाब से दिल्ली में भाजपा सरकार बनने की संभावना है। 14 एग्जिट पोल में से 12 ने 27 साल बाद भाजपा की वापसी का अनुमान जताया है जबकि 2 ने केजरीवाल सरकार का।
Feb 8, 2025 06:47 IST
8 बजे शुरू होगी मतगणना
दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों पर हुए वोटिंग के बाद आज रिजल्ट आना है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।