live News
Delhi Exit Poll Results 2025 Live: झाड़ू मुक्त होगी दिल्ली, एग्जिट पोल्स का दावा- अबकी बार ‘कमल सरकार’
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल्स के आंकड़े आ गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार आ सकती है। वहीं, पिछले 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) के बुरी तरह से चुनाव हारने की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव आयोग ने शाम-5 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जार कर दिए हैं। EC ने बताया कि 5 बजे तक 57.70% मतदान हुआ है। बता दें कि वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने करीब 13 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन बनाए थे, जहां पर दिल्ली की जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Feb 5, 2025 18:57 IST
एग्जिट पोल्स में बीजेपी सरकार
बता दें कि चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल्स आ गए हैं। 7 एग्जिट पोल के पोल ऑफ द पोल्स में बीजेपी को 42, AAP को 27 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
Feb 5, 2025 18:23 IST
वोटिंग टाइम खत्म
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान करने का समय समाप्त हो चुका है। फिलहाल जो लोग बूथों पर लाइन में लगे हैं, वो वोट डाल रहे हैं।
Feb 5, 2025 18:00 IST
केजरीवाल का बड़ा आरोप
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, 'यह बहुत बड़ा अन्याय है। रिलीवर को अंदर जाने से कैसे रोका जा सकता है? अगर बूथ एजेंट को शौचालय जाना है, तो क्या उन्हें बंद करके रखा जाएगा? रिलीवर उनके स्थान पर जाएगा। यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। बूथ एजेंटों को इस तरह से बंद नहीं रखा जा सकता।'
Feb 5, 2025 15:59 IST
जंगपुरा में पैसा बांट रही बीजेपी
जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोग नकदी बांट रहे हैं। बूथों के पास चार टेबल लगाकर बैठे हैं। DCP साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह ने कहा कि वो 4 टेबलें अलग-अलग उम्मीदवारों की थी।
Feb 5, 2025 15:48 IST
दिल्ली में 3 बजे तक 46.55% मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55% मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा मुस्तफाबाद और शाहदरा में वोटिंग हुई है।
Feb 5, 2025 15:46 IST
बीजेपी उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने डाला वोट
बिजवासन सीट से चुनाव लड़ रहे कैलाश गहलोत ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। गहलोत केजरीवाल सरकार में मंत्री थे। हाल ही में पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
Feb 5, 2025 15:46 IST
भाजपा कैंडिडेट ने लगाया बड़ा आरोप
सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल गौड़ ने आरोप लगाया कि AAP और कांग्रेस उम्मीदवार यूपी के लोनी से 300-400 फर्जी वोटर लेकर आये हैं। मैंने पुलिस को फर्जी वोटरों के बारे में सूचना दे दी है।
Feb 5, 2025 13:40 IST
1 बजे तक 33 फीसदी वोटिंग
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 1 बजे तक 33 फीसदी वोटिंग हुई है। इसमें सबसे ज्यादा मुस्तफाबाद में 42 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।
Feb 5, 2025 12:37 IST
सीलमपुर में भिड़े भाजपा-आप कार्यकर्ता
दिल्ली में जारी मतदान के बीच सीलमपुर में आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ता के बीच झड़प की खबर सामने आई है।
Feb 5, 2025 12:05 IST
11 बजे तक 19.95% मतदान
दिल्ली में 11 बजे तक 19.95% मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा मुस्तफाबाद में 26.33 फीसदी वोटिंग हुई है। इसके बाद सीलमपुर, गोकुलपुरी और संगम विहार में 24 फीसदी मतदान हुआ है।
Feb 5, 2025 11:52 IST
बूढ़े मां-बाप को लेकर वोट डालने पहुंचे केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। उनके माता-पिता इस दौरान व्हील चेयर पर थे।
Feb 5, 2025 11:29 IST
पवन खेड़ा बोले जीतकर देंगे शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा निजामुद्दीन ईस्ट स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। मतदाता जब समझ चुके हैं कि शीला दीक्षित के कार्यकाल में कांग्रेस ने दिल्ली के लिए क्या किया है।
Feb 5, 2025 11:15 IST
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने डाला वोट
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे।
Feb 5, 2025 09:39 IST
9 बजे तक 8.10% वोटिंग
दिल्ली में 9 बजे तक 8.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
Feb 5, 2025 09:35 IST
राष्ट्रपति मुर्मू ने डाला वोट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला।
Feb 5, 2025 09:33 IST
सीएम आतिशी ने किया मतदान
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने मतदान किया। आतिशी के खिलाफ कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी मैदान में हैं।
Feb 5, 2025 09:28 IST
अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR
ओखला विधानसभा से AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में केस दर्ज हुआ है। उनके ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है।
Feb 5, 2025 09:04 IST
मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी सीमा के साथ डाला वोट
आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।
Feb 5, 2025 09:00 IST
चुनाव आयुक्त संधू ने डाला वोट
चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू मोती बाग़ के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुबह से ही दिल्ली में साफ़-सुथरे ढंग से वोटिंग हो रही है।
Feb 5, 2025 08:46 IST
वोट डालने के बाद भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की अपील
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मतदाताओं से मैं यही कहना चाहता हूं कि अपने मत का प्रयोग करें। यह लोकतंत्र का पर्व है। अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए, एक सुव्यवस्थित दिल्ली बनाने के लिए जाकर मतदान करें।
Feb 5, 2025 08:43 IST
वोट डालने से पहले रमेश बिधूड़ी ने की पूजा-अर्चना
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी वोट डालने से पहले पूजा-अर्चना करते हुए दिखे।
Feb 5, 2025 08:41 IST
जयशंकर बोले होगा बदलाव
वोट डालने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है।
Feb 5, 2025 08:31 IST
राहुल गांधी ने डाला वोट
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव के लिए डाला वोट।
Feb 5, 2025 08:19 IST
विदेश मंत्री ने डाला वोट
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली चुनाव के लिए मतदान किया।
Feb 5, 2025 08:13 IST
मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने परिवार के साथ डाला वोट
मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने कहा कि इस बार कमल खिलेगा।
Feb 5, 2025 08:10 IST
संदीप दीक्षित ने डाला वोट
नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने वोट डाला। संदीप केजरीवाल के खिलाफ लड़ रहे हैं।
Feb 5, 2025 08:10 IST
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डाला वोट
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी पत्नी के साथ पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार फेज 1 स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
Feb 5, 2025 08:10 IST
कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने डाला वोट
कालकाजी विधानसभा सीट से सीएम आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस की अलका लांबा ने मादीपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Feb 5, 2025 07:08 IST
प्रवेश वर्मा ने यमुना घाट पर की पूजा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने यमुना घाट पर पूजा-अर्चना की।
Feb 5, 2025 07:02 IST
19 फीसदी उम्मीदवार दागी
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के मुताबिक 1o फीसदी यानी 699 में से 132 उम्मीदवार क्रिमिनल छवि के हैं। इसमें से 81 पर हत्या और बलात्कार जैसे मुकदमे दर्ज है। 13 महिला प्रत्याशी भी आपराधिक छवि की है।
Feb 5, 2025 06:22 IST
थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग
दिल्ली चुनाव के लिए थोड़ी देर में वोटिंग शुरू हो जाएगी। इससे पहले पुलिस जगह जगह पर चेकिंग अभियान चला रही है।