Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बजट के बीच अरबपतियों की लिस्ट में अडानी से आगे निकले अंबानी

बजट के बीच अरबपतियों की लिस्ट में अडानी से आगे निकले अंबानी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट के ऐलान के बीच दुनिया के टॉप- 10 अमीरों की लिस्ट में मुकेश  अंबानी ने गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी के शेयरों में आई गिरावट के चलते उनकी नेटवर्थ कम होकर 83.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वही मुकेश अंबानी ने अब 84.3 अरब डॉलर नेटवर्थ […]

adani ambani
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2023 14:10:58 IST

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट के ऐलान के बीच दुनिया के टॉप- 10 अमीरों की लिस्ट में मुकेश  अंबानी ने गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी के शेयरों में आई गिरावट के चलते उनकी नेटवर्थ कम होकर 83.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वही मुकेश अंबानी ने अब 84.3 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है।

फोर्ब्स की इस लिस्ट में अडानी इस वक्त 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं, तो वहीं अबानी 9 वें स्थान पर है। इससे पहले अडानी को 24 घंटे के अंदर 10 अरब डॉलर का बड़ा घाटा हुआ था। जिसके बाद वह अमीरों की सूची में चौथे नंबर से आठवें स्थान पर आ गए थे।

10 अरब डॉलर का घाटा हुआ था और तब वे चौथे नंबर से खिसकर आठवें स्थान पर पहुंच गए थे।

टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में हुए पीछे

बता दें, अमीरों की लिस्ट में पीछे छूटते हुए अडानी एक दिन में सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वाले अरबपतियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए है। 20.8 अरब डॉलर क एक दिन के गिरावट के बाद एलन मस्क की श्रेणी में आ गए है। वही अगर दुनिया के दूसरे अमीरों की बात करें तो टॉप – 10 अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर 214 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के पहले और 178.3 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क दूसरे सबसे अमीर इंसान है।

क्या है हिंडनबर्ग रिपोर्ट ?

अडानी समूह के संबंध में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में शेयर में हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी।