Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 2024 में अमेरिका की बराबरी कर लेगा भारत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया दावा

2024 में अमेरिका की बराबरी कर लेगा भारत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया दावा

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा दावा पेश किया है। उन्होंने कहा है कि, 2024 खत्म होने से पहले ही भारत की सड़के अमेरिका की तरह ही चमचमाने लगेंगी। इस दावे को केंद्रीय मंत्री ने एक सम्मेलन में सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि, हम देश मे वर्ल्ड लेवल […]

2024 अंत तक अमेरिका के बराबर खड़ा होगा भारत-नितिन गडकरी
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2022 14:37:27 IST

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा दावा पेश किया है। उन्होंने कहा है कि, 2024 खत्म होने से पहले ही भारत की सड़के अमेरिका की तरह ही चमचमाने लगेंगी। इस दावे को केंद्रीय मंत्री ने एक सम्मेलन में सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि, हम देश मे वर्ल्ड लेवल का सड़क ढांचा बना रहे हैं। जिससे भारत में भी सड़को का जाल अमेरिका जैसे विकसित देश को भरपूर टक्कर देने के लिए काफी होगा।

सड़क निर्माण के साथ पर्यावरण मे बी होगा सुधार

गडकरी ने कहा कि, हम देश में विश्व स्तरीय सड़क ढांचा बनाने की ओर है और मैं आपसे वादा करता हूं कि, 2024 की समाप्ति से पहले ही हमारा सड़क ढांचा अमेरिका के बराबर हो जाएगा। उन्होने कहा कि, हमारी रसद लागत बड़ी समस्या है, वर्तमान में यह 16 प्रतिशत ही है लेकिन हम इसे अंत तक ले जाएंगे। उनका कहना है कि, निर्माण उद्योग पार्यावरण मे प्रदूषण का महत्वपूर्ण कारण हैं, पर्यावरण के लिहाज से स्टील बेहद ही खतरनाक है, इसलिए निकट भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा का भी एक बड़ा स्त्रोत होगा।

भविष्य मे होगी ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा

उन्होने कहा कि, ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा भविष्य का ईधन है। भारत ऊर्जा निर्यातक के रूप मे खुद को तैयार करने की अच्छी स्थिति में है। रेलवे, सड़क परिवहन, उर्वरक उद्योगों में ऊर्जा एवं रसायन का स्त्रोत ग्रीन हाइड्रोजन ही होगा।