Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 21 वर्षीय लड़का बना देश का अरबपति, जानिए इनका कितनी है नेट वर्थ

21 वर्षीय लड़का बना देश का अरबपति, जानिए इनका कितनी है नेट वर्थ

नई दिल्ली: हुरुन रिच लिस्ट 2024 ने देश के अरबपतियों की सूची जारी कर दी है, देश के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज गौतम अडानी को मिला है.

Hurun India Rich List
inkhbar News
  • Last Updated: August 29, 2024 22:03:18 IST

नई दिल्ली: हुरुन रिच लिस्ट 2024 ने देश के अरबपतियों की सूची जारी कर दी है, देश के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज गौतम अडानी को मिला है. मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. वहीं इस लिस्ट में 21 वर्षीय एक लड़के ने भी अपनी जगह बनाई है. जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा जो देश के सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए हैं. कैवल्य वोहरा की कुल संपत्ति 3,600 करोड़ रुपये की है. 21 वर्षीय कैवल्य वोहरा ने साल 2021 में जैप्टो की स्थापना की थी.

2021 में Zepto की शुरुआत

21 वर्षीय कैवल्य वोहरा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र थे, कैवल्य वोहरा ने अपने सपने को पूरा करने के लिए कंप्यूटर साइंस का कोर्स को बीच में ही छोड़ दिया था. इसके बाद देश में कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने साल 2021 में क्विक डिलीवरी ऐप जेप्टो की स्थापना की. इसमें अमेजन, टाटा ग्रुप, स्विगी इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट की बिगबास्केट जैसी कई कंपनियां पहले से ही शामिल थी.

हर 5 दिन भारत में जुड़े 5 अरबपति

हुरुन रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक पिछले साल हर पांच दिनों में भारत के एक नया व्यक्ति अरबपति बना है. हुरुन इंडिया के फाउंडर और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा कि वेल्थ क्रिएशन के मामले में भारत ने कई देशों को पीछे छोड़ते हुए ट्रिपल सेंचुरी लगाई है. पिछले साल भारत में कुल 75 नए अरबपति शामिल हुए हैं. हुरुन रिच लिस्ट में मुंबई पहले स्थान पर है, जबिक दिल्ली दूसरे स्थान पर है.

Also read….

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने 3 साल की उम्र में पूछे बड़े सवाल, मां की बोलती हो गई बंद!