Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सोनिया गांधी रायबरेली पहुंची, बछरावां पीड़ितों से मिलेंगी

सोनिया गांधी रायबरेली पहुंची, बछरावां पीड़ितों से मिलेंगी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने एक दिन के दौरे पर गुरुवार को रायबरेली पहुंच गयी हैं. इस दौरान सोनिया जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेने के साथ ही सांसद निधि से बनी कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी. इसके अलावा वह बछरावां रेल हादसे में मारे गए लोगों के परजिनों से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि के चेक सौपेंगी. 

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 28, 2015 06:26:41 IST

रायबरेली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने एक दिन के दौरे पर गुरुवार को रायबरेली पहुंच गयी हैं. इस दौरान सोनिया जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेने के साथ ही सांसद निधि से बनी कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी. इसके अलावा वह बछरावां रेल हादसे में मारे गए लोगों के परजिनों से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि के चेक सौपेंगी. 

इससे पहले अपने दो दिन के दौरे पर प्रियंका गांधी पहले ही बुधवार को रायबरेली पहुंच गयी है. इस दौरान प्रियंका गांधी ने कई गांवों का भ्रमण कर वहां के लोगों की समस्याओं को सुनी. जानकारी के मुताबिक आज शाम को यहां से सोनिया व प्रियंका दोनों ही दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी. रायबरेली पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ ही सोनिया गांधी लगातार नजर बनाये रखे हुए हैं. इसी कड़ी में गांधी परिवार लगातार रायबरेली क्षेत्र के दौरे पर है. प्रियंका गांधी ने कल यहां पहुंच कर अनेक क्षेत्रों का दौरा किया और वहां के ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुई. इसके साथ ही उन्होंने यहां संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की.

वहीं, आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रायबरेली पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत डलमऊ के नये भवन का लोकार्पण करने के बाद रेल दुर्घटना में मारे गए सदर तहसील के चार लोगों के परजिनों में मुलाकात कर उनके परिजनों को सहायता राशि के चेक भी उन्हें सौंपेगी. इसी दौरान सोनिया गांधी यहां आम लोगों से भी मिलेंगी. इसके साथ ही जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेंगी. वहीं, दोपहर में फिरोज गांधी कॉलोनी के पार्क में सांसद निधि की परियोजनाओं का लोकार्पण करने का भी कार्यक्रम निर्धारित है. शहर में निर्माणाधीन कई परियोजनाओं के निरीक्षण के साथ ही डिघिया गांव में किसानों की समस्याओं से रूबरू होंगी.

IANS

Tags