Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मोदी का दिया हुआ सूट पहनकर ईद मनाएंगी 32 लाख मुस्लिम महिलाएं, गरीब मुसलमानों को PM की सौगात, स्पेशल किट बांटेगी भाजपा

मोदी का दिया हुआ सूट पहनकर ईद मनाएंगी 32 लाख मुस्लिम महिलाएं, गरीब मुसलमानों को PM की सौगात, स्पेशल किट बांटेगी भाजपा

बीजेपी ने मंगलवार को सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की। इसके तहत देश के 32 लाख गरीब मुस्लिमों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जाएगी।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 26, 2025 07:33:19 IST

नई दिल्ली। बीजेपी ने मंगलवार को सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की। इसके तहत देश के 32 लाख गरीब मुस्लिमों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जाएगी। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसकी जिम्मेदारी संभाली है। इसमें भाजपा के 32 हजार कार्यकर्ता 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलेंगे और फिर वंचितों तक यह किट पहुंचाई जाएगी।

क्या है इस किट में

32 हजार मस्जिदों को कहा गया है कि हर मस्जिद 100 लोगों तक किट पहुंचाने का लक्ष्य रखें। सौगात ए मोदी किट में कपड़े खाने पीने का सामान है। महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता पायजामा, दाल चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर किट में रखा हुआ है। प्रत्येक किट की कीमत

सबकी खुशी में शामिल होते प्रधानमंत्री

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर त्योहार और हर किसी की खुशी में शामिल होते हैं। हम हर त्योहार को रंगों से भरपूर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आज हम सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं क्योंकि यह रमजान का महीना है। सभी की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।

विपक्ष का तंज

वहीं विपक्ष इस किट को लेकर बीजेपी पर तंज कस रहा है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी के ये विचार हैं तो मैं उनका स्वागत करता हूं, लेकिन देश में करीब 25 करोड़ मुसलमान हैं और 95 फीसदी मुसलमान गरीब हैं। पीएम को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। मुसलमानों के लिए शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करना चाहिए।

सुन लो लखनऊ के मालिक! हर जगह दादागिरी नहीं चलती, ये ऋषभ हैं, केएल राहुल नहीं! हिसाब मांगा तो वैसा ही जवाब मिला!

Tags

PM modi