नई दिल्ली: अमेरिका ने फिर से 104 भारतीय नागरिकों को US से डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया है। अमेरिकी सेना की देखरेख में सभी को हथकड़ी लगाकर भेजा गया। इनमें गुजरात के 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के 2-2 लोग शामिल हैं। बता दें कि सभी नागरिकों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। अहमदाबाद आए 33 लोगों में 13 नागरिक नाबालिग भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार अमेरिका (USA) से निर्वासित किए गए 104 भारतीय अब घर लौट चुके हैं। इनमें 25 महिलाएं और 13 नाबालिग भी शामिल थे, जिनमें सबसे छोटा बच्चा केवल चार साल का था। इसके अलावा, 48 लोग 25 वर्ष से कम उम्र के हैं। गुजरात के रहने वाले ये भारतीय नागरिक पंजाब के अमृतसर से आज, 6 फरवरी को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। यहां से अपने घर के लिए रवाना होंगे। इन 33 गुजरातियों में गांधीनगर जिले से 14, महेसाणा जिले से 9, पाटन और मध्य गुजरात से 4-4, बनासकांठा और भरूच जिले से 1-1 व्यक्ति शामिल हैं।
बता दें कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि ये लोग भारत से वैध तरीके से रवाना हुए थे। लेकिन इन्होंने डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी। निर्वासित लोगों में हरियाणा और गुजरात से 33-33, पंजाब से 30, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तीन-तीन और चंडीगढ़ से दो लोग हैं। एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया कि उनके साथ जिला पुलिस मौजूद थी. सभी नागरिकों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था. अहमदाबाद आए 33 लोगों में 13 नागरिक नाबालिग भी हैं।
Also Read…