Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • वैलेंटाइन डे से चुनाव प्रचार की समान संभालेंगी प्रियंका गांधी

वैलेंटाइन डे से चुनाव प्रचार की समान संभालेंगी प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस गठबंधन की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी और उनकी माता सोनिया गांधी 'वैलेंटाइन डे' 14 फरवरी से प्रदेश में प्रचार शुरू करेंगी. दोनों अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कांग्रेस के गढ़ माने जा रहे अमेठी तथा रायबरेली से करेंगी.

UP Elections 2017, Elections 2017, Congress, Priyanka Gandhi, Amethi, Raibareilly, Lucknow
inkhbar News
  • Last Updated: February 9, 2017 09:16:06 IST
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस गठबंधन की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी और उनकी माता सोनिया गांधी ‘वैलेंटाइन डे’ 14 फरवरी से प्रदेश में प्रचार शुरू करेंगी. दोनों अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कांग्रेस के गढ़ माने जा रहे अमेठी तथा रायबरेली से करेंगी. कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी की 10 सीटों में से सपा ने कांग्रेस को 8 सीटें दीं हैं. वह कांग्रेस के साथ ही सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के कुछ प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगी.
 
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी प्रदेश में ताबड़तोड़ लगातार छह दिन चुनावी रैली को संबोधित करेंगी. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 20 फरवरी को चुनाव प्रचार करेंगी. प्रियंका 14, 15, 16, 17 और 18 फरवरी को अमेठी में प्रचार करेंगीं. खबरों की माने तो पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी डिंपल यादव के साथ मंच साझा कर सकती थी और एक साथ चुनाव प्रचार कर सकती है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है.
 
 
बता दें कि तीसरे और चौथे चरण में जहां-जहां मतदान होने हैं उस पर ध्यान केन्द्रित किया गया है. इसमें अमेठी व रायबरेली के साथ ही इलाहाबाद, वाराणसी, कन्नौज और मैनपुरी शामिल हैं. बता दें कि दोनों पार्टियों के गठबंधन के अनुसार सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Tags