Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बॉम्बे HC के आदेश के बाद भी दूसरे दिन डॉक्टर्स की हड़ताल जारी

बॉम्बे HC के आदेश के बाद भी दूसरे दिन डॉक्टर्स की हड़ताल जारी

महाराष्ट्र में अस्पतालों के 5000 रेजिडेंट डॉक्टर आज दूसरे दिन भी एकसाथ हड़ताल पर हैं, जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश देने के बाद भी डॉक्टर काम पर लौटने को लेकर तैयार नहीं है.

Mumbai, resident doctors strike, Attack on doctor, Sion Hospital, Indian Medical Association, Maharashtra news, Latest News
inkhbar News
  • Last Updated: March 21, 2017 12:50:21 IST
मुंबई :  महाराष्ट्र में अस्पतालों के 5000 रेजिडेंट डॉक्टर आज दूसरे दिन भी एकसाथ हड़ताल पर हैं, जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश देने के बाद भी डॉक्टर काम पर लौटने को लेकर तैयार नहीं है.
 
 
गौरतलब है की हाल ही में महाराष्ट्र के धुले में ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर पर मरीज के परिजनों ने जानलेवा हमला बोल दिया था जिसके बाद डॉक्टर्स एक दिन के हड़ताल पर रहे लेकिन इसके तुरंत बाद ही रविवार को सायन अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद उसके रिश्तेदारों ने एक चिकित्सक की कथित तौर पर पिटाई कर दी थी. 
 
डॉक्टर अपनी स्ट्राइक वापस लेने की बजाय हड़ताल जारी करने पर अड़े हैं. इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए उन्होंने आज मुंबई के आजाद मैदान में बड़ा मोर्चा निकालकर अपनी ताकत दिखाने का भी प्रयास किया .
 
 
इस दूसरी घटना के बाद से आज दूसरे दिन भी डॉक्टर्स अस्पताल से अनुपस्थित रहे जिस कारण राज्य की स्वास्थय सेवाएं प्रभावित हउई और मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा. डॉक्टरों का कहना है की जब तक अस्पताल में उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाएगी तब तक वह वापस काम पर नहीं लौटेंगे.
 

Tags