Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हजारीबाग: प्रतिबंधित इलाके से रामनवमी जुलूस निकलने पर बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा गिरफ्तार

हजारीबाग: प्रतिबंधित इलाके से रामनवमी जुलूस निकलने पर बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा गिरफ्तार

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यशवंत सिन्हा को पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग में एक प्रतिबंधित इलाके से रामनवमी के जुलूस का नेतृत्व करने को लेकर गिरफ्तार किया है.

Yashwant Sinha, BJP leader Yashwant Sinha, BJP, Navratri march, Hazaribagh, Navratri, Ramnavmi, Manish Jaiswal, Jharkhand, Yashwant Sinha arrested, National News, Hindi news
inkhbar News
  • Last Updated: April 4, 2017 08:34:05 IST
नई दिल्ली: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यशवंत सिन्हा को पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग में एक प्रतिबंधित इलाके से रामनवमी के जुलूस का नेतृत्व करने को लेकर गिरफ्तार किया है.
 
खबर के अनुसार यशवंत सिन्हा के साथ ही पुलिस ने सौ ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया है. उन पर प्रतिबंधित विवादित इलाके से रामनवमी के जुलूस निकालने का आरोप है. वहीं गिरफ्तारी के बाद लोगों का गु्स्सा और भी भड़ गया. 
 
गिरफ्तारी के बाद भड़के लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज तक करना पड़ा. वहीं इससे पहले मंगलवार सुबह हजारीबाग सदर इलाके के विधायक मनीष जायसवाल को बड़कागांव में प्रवेश करने की कोशिश में हिरासत में ले लिया गया था.
 

बता दें कि हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित महूदी से रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है. 

Tags