Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘न्यू इंडिया’ के लिए PM मोदी की नई टीम, जानें किस मंत्री के पास कौन सा विभाग

‘न्यू इंडिया’ के लिए PM मोदी की नई टीम, जानें किस मंत्री के पास कौन सा विभाग

राष्ट्रपति भवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 4 मंत्रियों को प्रमोशन मिला है

Modi new Cabinet, Distortion of departments, reshuffle of modi cabinet, ‪Union Council of Ministers‬, Narendra Modi, Amit Shah, PM Modi, Meeting of modi and shah, BJP, Modi cabinet, Modi Cabinet Expension, ‪Satyapal Singh‬, ‪R. K. Singh‬, Ashwini Kumar Choubey, Shiv Paratap Shukla, Virendra Kumar, Anantkumar Hegde, Raj Kumar Singh, Oath Taking Ceremony, India News
inkhbar News
  • Last Updated: September 3, 2017 08:46:04 IST
नई दिल्ली. राष्ट्रपति भवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 4 मंत्रियों को प्रमोशन मिला है. मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेद्र प्रधान को प्रमोशन दिया गया है. उन्हें राज्यमंत्री से कैबिनेट का दर्जा दिया गया है.
 
इसके अलावा नये चेहरों में से अनंत हेगड़े, वीरेंद्र कुमार और हरदेव सिंह पुरी को राज्यमंत्री बनाया गया है. मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बागपत से सांसद सतपाल सिंह तथा पूर्व गृह सचिव और बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह को भी राज्यमंत्री बनाया गया है. गजेंद्र सिंह, अल्फोंस कन्नाथनम, शिवप्रताप शुक्ला और अश्विनी चौबे को भी राज्यमंत्री बनाया गया है.
 
 
मंत्रियों के विभागों का बंटवारा इस तरह है-
 
कैबिनेट मंत्री
 
1. धर्मेंद्र प्रधान- कौशल विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय
 
2. पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय
 
3. निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय
 
4. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय
 
5. सुरेश प्रभु- वाणिज्य मंत्रालय
 
6. स्मृति ईरानी- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
 
7. नितिन गडकरी- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, जल संसाधन मंत्रालय
 
8. उमा भारती- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
 
 राज्यमंत्री
 
1. शिव प्रताप शुक्ला – वित्त राज्यमंत्री
 
2. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री
 
3. वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
 
4. अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास राज्यमंत्री
 
5. राजकुमार सिंह- ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
 
6. हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
 
7. गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
 
8. सत्यपाल सिंह-एचआरडी मंत्रालय
 
9. अल्फोंस कन्ननथनम- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

 

Tags