Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बलात्कारी राम रहीम लड़कियों को कुर्सी से बांधकर पीटता था !

बलात्कारी राम रहीम लड़कियों को कुर्सी से बांधकर पीटता था !

बलात्कारी राम रहीम क्या लड़कियों को कुर्सी से बांधकर पीटता था ? क्या वो साध्वियों को भूखा रखता था ? राम रहीम के जेल जाने के बाद हर रोज़ उसकी काली करतूतों के खुलासे हो रहे हैं.

Gurmeet Ram Rahim, India News show, India News,  Ram Rahim Singh sexually abused school girl
inkhbar News
  • Last Updated: September 13, 2017 18:00:17 IST
नई दिल्ली: बलात्कारी राम रहीम क्या लड़कियों को कुर्सी से बांधकर पीटता था ? क्या वो साध्वियों को भूखा रखता था ? राम रहीम के जेल जाने के बाद हर रोज़ उसकी काली करतूतों के खुलासे हो रहे हैं.
 
इसी कड़ी में आज हम अय्याश बाबा की विषकन्या और उसके ‘मन सुधार रूम’ पर नया खुलासा करने जा रहे हैं. जो राम रहीम बाहरी दुनिया में धर्म और इंसानियत की बातें करता था वो अपनी पाप की दुनिया में ऐसी करतूत करता था.
 
गजब का नाम था ये मन सुधार रुम. दरअसल, जो साध्वी राम रहीम को पहले पापा या परमात्मा के रुप में जानती, समझती थी उसके विचार रात के अंधेरे में अचानक गुफा से निकलने के बाद बदल जाते थे ऐसी ही साध्वियों के लिए डेरे में था राम रहीम का मन सुधार रुम.
 
आपको बता दें मन सुधार रूम जिसे अंग्रेजी में MIND IMPROVEMENT ROOM कहा जाता था जिसका साफ-साफ मतलब होता था राम रहीम का टॉर्चर रूम, टॉर्चर रूम सुनते ही आपको एक-एक बात साफ-साफ समझ में आ गई होगी, इस टॉर्चर रूम का जल्लाद कौन था ?  
 
विषकन्या का नाम सुनते ही आपके सामने एक-एक तस्वीर घूमने लगी होगी. इंडिया न्यूज़ ने सबसे पहले राम रहीम की विषकन्या का खुलासा किया था. आज सबसे पहले राम रहीम के ‘मन सुधार रूम’ का खुलासा करने जा रहे हैं. लेकिन मन सुधार रूम का खुलासा करने से पहले ये जानिए विषकन्या का क्या काम होता था.
 
दरअसल राम रहीम की ‘विषकन्या’ वो साध्वियां होती थीं जिनके जरिए सुंदर, खूबसूरत लड़कियों की पूरी लिस्ट सबसे पहले बाबा तक पहुंचानी होती थी. सबसे पहले सत्संग के दौरान राम रहीम के करीब इन सुंदर और खूबसूरत लड़कियों को बिठाया जाता था. राम रहीम सत्संग के दौरान कहने के लिए धर्म का उपदेश देता था लेकिन उसकी नजर उन लड़कियों पर होती थी जो पास में बैठी होती थीं और उनमें से राम रहीम अपनी नजर से खूबसूरत लड़कियों का चुनाव करता था.

Tags