Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार

सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दिल्ली कैंट के बरार स्कवायर में किया जाएगा. आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी की ओर से रक्षा मंत्री आरएम सीतारमण अर्जन सिंह के अंतिम दर्शन करने और पुष्पांजलि देने के लिए जाएंगे. अर्जन […]

Arjan Singh, Marshal of the Air Force, Last rites, Brar sqaure, Delhi cantt, National flag, Fly half, National news, Hindi news, New delhi
inkhbar News
  • Last Updated: September 17, 2017 05:56:47 IST
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दिल्ली कैंट के बरार स्कवायर में किया जाएगा. आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी की ओर से रक्षा मंत्री आरएम सीतारमण अर्जन सिंह के अंतिम दर्शन करने और पुष्पांजलि देने के लिए जाएंगे. अर्जन सिंह का कल शाम दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल (आर आर अस्पताल ) में निधन हो गया था.
 
सूत्रों के अनुसार अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 10 बजे दिल्ली कैंट के बरार स्कवायर में किया जाएगा. अर्जन सिंह के सम्मान में सोमवार को दिल्ली के सभी भवनों पर लगे तिरंगों को आधा झुका दिया जाएगा
 
 
बता दें कि अर्जन सिंह 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय भारतीय सेना के प्रमुख थे जिसमें भारत की विजय में वायु सेना का योगदान अतुलनीय माना जाता है. वह स्विजरलैंड में भारत के राजदूत और केन्या में उच्चायुक्त पद पर रहे थे.
 
अर्जन सिंह को 1965 के युद्ध में बेहतरीन नेतृत्व करने के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. सूत्रों ने बताया कि श्री सिंह के अंतिम संस्कार का स्थान उनके पुत्र के आने के बाद तय होगा. उनके पुत्र अमेरिका में रहते हैं और उनके आज दोपहर बाद तक यहां पहुंच जाने की संभावना है.

Tags