Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 50th CJI: जानिए कौन हैं देश के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़?

50th CJI: जानिए कौन हैं देश के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़?

50th CJI: नई दिल्ली। जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज चंद्रचूड़ को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक रहेगा। बता दें कि उनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी सीजेआई थे। वे देश के 16वें मुख्य […]

(DY Chandrachud)
inkhbar News
  • Last Updated: November 9, 2022 12:08:35 IST

50th CJI:

नई दिल्ली। जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज चंद्रचूड़ को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक रहेगा। बता दें कि उनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी सीजेआई थे। वे देश के 16वें मुख्य न्यायाधीश थे।

74 दिनों का था पूर्व CJI का कार्यकाल

बता दें कि पूर्व सीजेआई जस्टिस ललित का कार्यकाल बहुत छोटा था। वो मुख्य न्यायाधीश के पद पर 74 दिनों तक कार्यरत रहे। जस्टिस ललित का कार्यकाल 8 नवंबर को समाप्त हो गया और देश को अपना 50वां सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के रूप में मिल गया।

पिता वाईवी चंद्रचूड़ थे 16वें सीजेआई

जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश थे। उनका कार्यकाल 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 के बीच लगभग 7 साल तक रहा था। उनके नाम भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चीफ जस्टिस रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। पिता के रिटायर होने के बाद अब 37 साल बाद जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ सीजेआई बने हैं।

विदेशी लॉ स्कूलों में दे चुके हैं लेक्चर

जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। इसके साथ ही वो ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्कूल समेत कई विदेशी लॉ स्कूलों में लेक्चर दे चुके हैं। डीवाई चंद्रचूड़ को साल 1998 में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया गया था। पिछले काफी समय से वह सुप्रीम कोर्ट के जज थे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव