Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • साक्षी महाराज के फिर बिगड़े बोल, कहा- बाइक पर चिपक कर बैठने से होते हैं रेप

साक्षी महाराज के फिर बिगड़े बोल, कहा- बाइक पर चिपक कर बैठने से होते हैं रेप

पत्रकारों से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा- 'बाइक पर लड़के-लड़की ऐसे चिपककर बैठते हैं जैसे लड़का-लड़की को खा जाएगा और लड़की-लड़के को खा जाएगी.

Sakshi Maharj, Bharatiya Janata Party, MP, vulgar behaviour, couple, Gurmeet Ram Rahim Singh, Rohingya Muslim , refugees
inkhbar News
  • Last Updated: September 20, 2017 14:04:01 IST
मुंबई: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सवालों के घेरे में आ गए हैं. पत्रकारों से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जो लड़के-लड़कियां अश्लील हरकते हैं करते हैं उनसे रेप की घटनाएं बढ़ती है. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत जेल में डाल देना चाहिए.
 
पत्रकारों से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा- ‘बाइक पर लड़के-लड़की ऐसे चिपककर बैठते हैं जैसे लड़का-लड़की को खा जाएगा और लड़की-लड़के को खा जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि आजकल इसी तरह का चलन कार में और सार्वजनिक पार्कों और दूसरी जगहों पर भी नजर आता है.’
उन्होंने कहा कि ‘जनता उन्हें इग्नोर कर देती है लेकिन जब रेप हो जाता है तो जनता पुलिस पर एक्शन की मांग करने लगती है. लेकिन सही तरीका ये है कि इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए’
 
 
राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसके पक्ष में बोलने वाले साक्षी महाराज पहले भी विपक्ष के निशाने पर आ चुके हैं. उन्होंने कहा था कि एक शख्स ने उनपर रेप का आरोप लगाया जबकि करोड़ों लोग उन्हें भगवान मानते हैं. रोहिग्या मुसलमानों को लेकर भी साक्षी महाराज ने कहा था कि रोहिंग्याओं को तुरंत देश से बाहर फेंक देना चाहिए, उन्हें यहां एक मिनट भी रहने का हक नहीं है. 
 
 

Tags