Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 5 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, सत्यपाल मलिक बने बिहार के गवर्नर

5 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, सत्यपाल मलिक बने बिहार के गवर्नर

राष्ट्रपति कार्यालय ने देश के 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार में भी नए उपराज्यपाल को नियुक्त किया गया है.

Governor, Jagdish Mukhi, Assam, Brig. B. D. Mishra
inkhbar News
  • Last Updated: September 30, 2017 05:50:27 IST
नई दिल्ली : राष्ट्रपति कार्यालय ने देश के 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार में भी नए उपराज्यपाल को नियुक्त किया गया है. प्रोफेसर जगदीश मुखी असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं. जबकि सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु के राज्यपाल बनाया गया है. बता दें कि अभी तक तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव संभाल रहे थे.
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल मलिक को बिहार और अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने एडमिरल (सेवानिवृत्त) देवेंद्र कुमार जोशी को अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया है जो प्रोफेसर मुखी का स्थान लेंगे.
 
 
वहीं गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. एडमिरल (रिटायर्ड) देवेंद्र कुमार जोशी केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे.
 
एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी भारत के 21वें नौसेनाध्यक्ष रह चुके हैं.वह 31 अगस्त 2012 से 26 फरवरी 2014 तक इस पद पर रहे. इसी के साथ वह भारतीय नौसेना के 19वें भारतीय कमांडर भी रह चुके हैं. उन्होंने करीब 38 वर्षों तक भारतीय नौसेना के अलग-अलग पद पर अपनी सेवाएं दी. उन्हें नौसेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है.
 
ये हैं नए राज्यपालों की लिस्ट
 
अंडमान निकोबार में भी नए उपराज्यपाल- एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी (सेवानिवृत्त) 
असम के नए राज्यपाल- जगदीश मुखी
बिहार के नए राज्यपाल- सत्यपाल मलिक
तमिलनाडु के नए राज्यपाल- बनवारी लाल पुरोहित
मेघालय के नए राज्यपाल- गंगा प्रसाद
अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल- ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त).

Tags