Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • महू में पत्थरबाजी करने वाले कट्टरपंथियों की 7 पीढ़ियां अब रोएंगीं, CM मोहन ने लिया बड़ा फैसला

महू में पत्थरबाजी करने वाले कट्टरपंथियों की 7 पीढ़ियां अब रोएंगीं, CM मोहन ने लिया बड़ा फैसला

बता दें कि महू में घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा युवा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान वो भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। तभी...

Radical-Mhow violence-Mohan Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2025 22:50:27 IST

महू/भोपाल। मध्य प्रदेश के महू में रविवार की रात उपद्रव करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पथराव और आगजनी करने वाले लोगों पर एनएसए लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि अभी तक कुल 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकियों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

जानें महू में क्या हुआ था…

बता दें कि महू में घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा युवा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान वो भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। तभी जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी करने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों से उनका विवाद हो गया। मुस्लिम लोगों ने पीछे से कुछ लोगों को पकड़ लिया और पीटने लगे। आगे से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

कई गाड़ियों में लगाई आग

घटना में 5-6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बवाल बढ़ने पर चार थाने के पुलिस बल को महू में तैनात किया गया है। डीआईजी निमिष अग्रवाल ने देर रात डेढ़ बजे महू जाकर शहर में स्थिति का जायजा लिया। उपद्रवियों ने 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी। 300 से ज्यादा पुलिस अफसर और जवान मौके पर तैनात हैं। मौके पर आर्मी के जवानों को भी तैनात करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें-

सत्ता परिवर्तन के बाद दंगे भड़काने वाले अनुज चौधरी जाएंगे जेल, योगी का करेंगे इलाज, राम गोपाल यादव का बड़ा दावा!