Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 74वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर दिखेंगी 23 झांकियां, तेजस से प्रचंड तक दिखाएंगे ताकत

74वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर दिखेंगी 23 झांकियां, तेजस से प्रचंड तक दिखाएंगे ताकत

नई दिल्ली। आज 26 जनवरी को भारत 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य परेड होगी, जिसमें न्यू इंडिया की झलक दिखेगी। इसके साथ ही परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा। राज्यों की झांकियों में सांस्कृतिक विविधता देखने को मिलेगी। साथ ही भारतीय वायुसेना के 50 […]

(गणतंत्र दिवस)
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2023 08:48:21 IST

नई दिल्ली। आज 26 जनवरी को भारत 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य परेड होगी, जिसमें न्यू इंडिया की झलक दिखेगी। इसके साथ ही परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा। राज्यों की झांकियों में सांस्कृतिक विविधता देखने को मिलेगी। साथ ही भारतीय वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से देश का नेतृत्व करेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कर्तव्य पथ पर चलेंगी 23 झांकियां

बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर 23 झांकियां दिखेंगी। इनमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से 6 झांकियां कर्तव्य पथ पर चलेंगी। ये झांकियां देश की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और मजबूत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाती हैं।

भारतीय वायुसेना दिखाएगी ताकत

गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना झांकी के जरिए कर्तव्य पथ पर अपनी ताकत दिखाएगी। वायुसेना की टुकड़ी में स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी के नेतृत्व में चार अधिकारी और 144 वायु सैनिक शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना की झांकी ‘सीमाओं से परे भारतीय वायु सेना की शक्ति’ विषय पर तैयार की गई है, ये एक घूमते हुए ग्लोब जैसी दिखेगी। यह झांकी भारतीय वायुसेना की ताकत को प्रदर्शित करेगी। इसके साथ ही यह लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस एमके- II, लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट और सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को भी परेड में प्रदर्शित करेगा।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार