Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: दिल्ली में गिरेगा तापमान, यूपी पंजाब में रहेगा कोहरा; जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update: दिल्ली में गिरेगा तापमान, यूपी पंजाब में रहेगा कोहरा; जानें मौसम का ताजा अपडेट

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जाड़ों ने दस्तक दे दी है। अब लगातार गिरते तापमान में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम (North-West), मध्य और पूर्वी उत्तर (Central and Eastern North) भारत में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता […]

Weather Update
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2023 07:18:44 IST

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जाड़ों ने दस्तक दे दी है। अब लगातार गिरते तापमान में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम (North-West), मध्य और पूर्वी उत्तर (Central and Eastern North) भारत में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में घने को कोहरे की चेतावनी दी है।

कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब, हरियाणा और यूपी के पूर्वी हिस्से में आज घना कोहरा रह सकता है। वहीं बिहार में 10 दिसंबर तक कोहरा हो सकता है। North east राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से लेकर 11 दिंसबर तक सुबह में धुंध छाई रह सकती है। जबकि दक्षिण भारत के राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में 11 दिसंबर कर बारिश की संभावना है। बता दें कि केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप में भी अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार हैं।

आज इन राज्यों में बारिश के आसार

असम, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार के कुछ इलाकों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना। अनुमान है कि 13 दिसंबर तक बरसात कम होने लगेगी।