Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी और लू देखने को मिल रही है, हालांकि इससे जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अब राजधानी से ऑरेंज अलर्ट हटा लिया गया है। वहीं अगले एक सप्ताह तक लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। साथ ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार (15 जून, 2025) को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और आर्द्रता 70-45 फीसदी तक रहेगी। 16-17 जून 2025 को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 18-19 तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह के अंत में मानसूनी हवाएं और सक्रिय हो सकती हैं, जिससे बारिश में और तेजी आ सकती है।

ईरान-इजरायल वॉर में भारत के दोस्त किसके साथ? लिस्ट में ये मुस्लिम देश भी है शामिल, जानकर हैरान रह जाएंगे

यूपी बिहार में बदलेगा मौसम

यूपी-बिहार में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 15-16 जून तक राज्य में बारिश की संभावना है, हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। बिहार की बात करें तो रविवार 15 जून 2025 को सीमांचल, मुजफ्फरपुर और कोसी व आसपास के इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम में होगा बदलाव

तो वहीं, अगर पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम में भी हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। देहरादून के तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश ज्यादा परेशानी का सबब बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुआ हमला तो छाती पीटने लगा Pak, बिलावल भुट्टो ने की औकात से बड़ी बात, दे डाली ये गीदड़भभकी