Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Aaj Ka Mausam: देश के अधिकतर राज्यों में हो रही मानसून की बारिश, दिल्ली-एनसीआर को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam: देश के अधिकतर राज्यों में हो रही मानसून की बारिश, दिल्ली-एनसीआर को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत का मौसम सुहाना हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल हैं। इस बार मानसून के एक सप्ताह पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हर साल मानसून 29 जून […]

Aaj Ka Mausam (आज का मौसम)
inkhbar News
  • Last Updated: June 22, 2025 08:41:05 IST

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत का मौसम सुहाना हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल हैं। इस बार मानसून के एक सप्ताह पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हर साल मानसून 29 जून को दिल्ली पहुंचता था, लेकिन इस बार इसके 24-25 जून को पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

वर्तमान समय में उत्तर भारत के लोग सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। शनिवार को बार-बार आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। आसमान में तेज धूप नहीं निकली लेकिन फिर भी उमस से लोगों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, आज की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग ने फिर खुशखबरी दी है। विभाग के मुताबिक आज यानी रविवार और सोमवार को आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

‘अब शांति का समय…’, ईरान को तबाह करने के बाद ये क्या बोल गए ट्रंप, दुनिया भर में मचा हंगामा

आज और कल हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, आज रविवार और सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। इस प्री-मानसून बारिश के साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके चलते पूरे सप्ताह मौसम सुहाना बना रह सकता है। आज यानी 22 जून 2025 को नोएडा, गाजियाबाद में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान हवाएं पूर्व दिशा से चलेंगी और दिशा बदलती रहेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में आने वाला है मानसून

अगर मानसून एक्सप्रेस की बात करें तो यह फिलहाल मध्य प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ चुका है। अगले 2-3 दिनों में यह दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और पंजाब में भी प्रवेश कर सकता है। ऐसे में तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

PM मोदी के कमिटमेंट का दिखा दम, ऑपरेशन सिंधु के जरिए 827 भारतीय लौटे वतन, श्रीलंका और नेपाल ने भी मांगी मदद