Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली समेत 5 राज्यों में AAP-कांग्रेस का गठबंधन, जानें कौन कितने सीट पर लड़ेगा

दिल्ली समेत 5 राज्यों में AAP-कांग्रेस का गठबंधन, जानें कौन कितने सीट पर लड़ेगा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस वार्ता में पांच राज्यों के लिए गठबंधन की घोषणा कर दी गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप की तरफ से संदीप पाठक, आतिशी तथा सौरभ भारद्वाज शामिल हुए। वहीं कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक, दीपक बावरिया तथा अरविंदर लवली […]

INDIA Alliance
inkhbar News
  • Last Updated: February 24, 2024 12:35:31 IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस वार्ता में पांच राज्यों के लिए गठबंधन की घोषणा कर दी गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप की तरफ से संदीप पाठक, आतिशी तथा सौरभ भारद्वाज शामिल हुए। वहीं कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक, दीपक बावरिया तथा अरविंदर लवली शामिल थे। इस दौरान कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लंबी चर्चा हुई, कांग्रेस और आप के बीच सीटों का समझौता हुआ है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में लोकसभा की 4 सीट पर AAP लड़ेगी, जिसमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल है। वहीं बाकी के 3 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

चंडीगढ़ में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

अगर बात करें गुजरात की तो यहां दो लोकसभा सीट भरूच और भावनगर पर AAP चुनाव लड़ेगी। वहीं चाडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस तथा गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि पूरे पंजाब में गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई है।

कौन कितने सीट पर लड़ेगा

दिल्ली (7 सीटों) में कांग्रेस 3 तथा आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात की 26 सीटों में से कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा (10 सीटें) में कांग्रेस 9 और आम आदमी पार्टी 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और गोवा में भी कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।