Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • अब्दुल्ला फैज और तल्हा खान…NIA ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए दो ISIS आतंकी

अब्दुल्ला फैज और तल्हा खान…NIA ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए दो ISIS आतंकी

NIA की टीम को बहुत बड़ी सफलता मिली है। अब्दुल्ला फैज और तल्हा खान नाम के दो ISIS आतंकी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 17, 2025 10:30:10 IST

नई दिल्ली/मुंबई: NIA की टीम को बहुत बड़ी सफलता मिली है। अब्दुल्ला फैज और तल्हा खान नाम के दो ISIS आतंकी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।

पुणे आईईडी मामले में हैं आरोपी

ये दोनों आतंकी इंडोनेशिया के जकार्ता में छिपे हुए थे। भारत लौटते समय इमिग्रेशन विभाग ने इन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया। इसके बाद एनआईए ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि दोनों आतंकी अब्दुलाल फैज शेख और तल्हा खान 2023 पुणे आईईडी मामले में आरोपी हैं। इसमें उनके खिलाफ आईईडी (बम) बनाने और उसका परीक्षण करने जैसे आरोप शामिल हैं। ये दोनों भारत में आतंकी संगठन आईएसआईएस के स्लीपर सेल हैं। एनआईए की विशेष अदालत ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इतना ही नहीं इन दोनों के बारे में जानकारी देने पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

इस्लामिक शासन की स्थापना

एनआईए सूत्रों ने बताया कि ये दोनों आरोपी आईएसआईएस के पुणे स्लीपर मॉड्यूल से जुड़े थे। इस मॉड्यूल के आठ अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनका उद्देश्य भारत में अशांति और सांप्रदायिक तनाव फैलाकर सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना था। यह भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने की आईएसआईएस की साजिश का हिस्सा था।

 

व्योमिका सिंह की जाति पर सपा नेता रामगोपाल के कमेंट से मचा बवाल, अब दे रहे सफाई

Tags

NIA