Aaj Ka Mausam: देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को बड़ी सिद्दत से बारिश का इंतजार है।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाकों में जल्द ही मौसम बदल सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। लोगों को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा से सावधान रहने को कहा गया है।
इन राज्यों में गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (14 जून 2025) को दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि, अधिकतम तापमान 41 डिग्री से गिरकर 29 डिग्री पर आ जाएगा। 15 जून 2025 को इसमें और गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इन दिनों बिजली चमकने के साथ बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16-17 जून 2025 को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री के बीच रहेगा। इसके अलावा 18-19 जून 2025 को बारिश की संभावना है। इन दोनों दिन न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून 2025 को पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।